विज्ञापन

IPL Team Rajasthan Royals को खरीदने वाली मित्तल फैमिली और अदार पूनावाला क्या-क्या बिजनेस करते हैं?

मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 1.65 बिलियन अमेरिक डॉलर में खरीदा है. जानिए दोनों परिवार का बिजनेस किस-किस सेक्टर में फैला हुआ है.

IPL Team Rajasthan Royals को खरीदने वाली मित्तल फैमिली और अदार पूनावाला क्या-क्या बिजनेस करते हैं?

रविवार को आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबर आई. राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिक अब बदल गए हैं. इस टीम को लक्ष्मी निवास मित्तल, उनके बेटे आदित्य मित्तल और अदार पूनावाला ने मिलकर खरीद लिया है. ये डील करीब 15,660 करोड़ रुपये में हुई है. इस वजह से खेल और कारोबार, दोनों जगहों पर इस खबर की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों कारोबारियों का असली बिजनेस क्या है? चलिए इस खबर में आपको पूरी जानकारी देते हैं.

स्टील किंग का पूरा बिजनेस अंपायर

लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल दुनिया के सबसे बड़े स्टील कारोबारी हैं. इन्हें स्टील किंग भी कहा जाता है. इनकी सबसे बड़ी कंपनी का नाम आर्सेलर मित्तल है. ये दुनिया की नंबर 1 स्टील कंपनी है.
कंपनी 60 से ज्यादा देशों में फैक्ट्री और कारोबार करती है. इनके बनाए स्टील का इस्तेमाल कार, रेलवे, पुल, बड़ी इमारतों में होता है.

स्टील के अलावा इन सेक्टर्स में फैला बिजनेस

  • मित्तल परिवार सिर्फ स्टील ही नहीं बनाता. इनके पास लोहे और कोयले की खदानें भी हैं. इससे उन्हें स्टील बनाने का कच्चा माल खुद मिल जाता है.
  • एनर्जी सेक्टर की बात करें तो मित्तल परिवार ने HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) में निवेश किया है. ये कंपनी पंजाब में एक बड़ी तेल रिफाइनरी चलाती है. यहां पेट्रोल, डीजल जैसे फ्यूल बनाए जाते हैं.
  • इन सभी के अलावा मित्तल परिवार को खेल बहुत पसंद है. वो पहले इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब QPR (Queens Park Rangers) में हिस्सेदार रहे हैं. इसी पसंद को देखते हुए उन्होंने अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम में भी रुचि दिखाई है.

अदार पूनावाला,  दुनिया के वैक्सीन किंग

अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ हैं. ये कंपनी वैक्सीन बनाने के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. सीरम इंस्टीट्यूट ने दुनिया को कोविशील्ड जैसी जान बचाने वाली वैक्सीन दी. ये कंपनी हर साल करीब 1.5 अरब से ज्यादा वैक्सीन डोज बनाती और बेचती है.

ये भी पढ़ें- वॉरेन बफे के बाद ग्रेग एबेल, उनके बाद अगला कौन? AGM में नए CEO ने दिया जवाब, मास्‍टर प्‍लान भी बताया

इन सेक्टर्स में फैला बिजनेस

  • अदार पूनावाला ने बैंकिंग और फाइनेंस की दुनिया में भी कदम रखा है. पूनावाला फिनकॉर्प एक डिजिटल एनबीएफसी कंपनी है, जो लोगों को लोन और दूसरी फाइनेंशियल सर्विस देती है.
  • अदार पूनावाला ने बॉलीवुड में भी अपने कदम रखे हैं. उन्होंने करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में 50% हिस्सेदारी खरीद ली है. इससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने झंडे गाड़ने शुरु कर दिए हैं.
  • पुणे में उनका बड़ा रियल एस्टेट बिजनेस है. इसके अलावा लो क्लीन सिटी जैसे सोशल वर्क में भी एक्टिव रहते हैं.

टोटल नेटवर्थ

लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके परिवार के पास करीब 28.4 अरब डॉलर की संपत्ति है. ये पैसा उन्होंने ज्यादातर ArcelorMittal स्टील कंपनी से कमाया है. अदार पूनावाला और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 16.3 अरब डॉलर है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है, जो दवाइयां, वैक्सीन बनाती है. अगर इन दोनों परिवारों की दौलत को एक साथ जोड़ दें, तो ये अमाउंट इतना बड़ा होगी कि कई छोटे देशों की पूरी साल की कमाई से भी कम रह जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्‍यों कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals New Owners, Lakshmi Mittal Net Worth 2026, Adar Poonawalla Business List, ArcelorMittal, Serum Institute Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com