देश के युवा होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दिन दूनी और रात चौगुनी की गति से क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं. दिन प्रतिदिन वह नए-नए कारनामे कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. अपने पिछले मुकाबले में उन्होंने सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यही नहीं आगामी मुकाबलों में वह तीन छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह विशेष उपलब्धि देश के ही विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल 2024 में कुल 42 छक्के उड़ाए थे. वहीं जारी सीजन में खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी 40 छक्के लगा चुके हैं. टूर्नामेंट के शेष बचे मुकाबलों में वह तीन छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
टॉप-5 में ये खिलाड़ी शामिल
आईपीएल के एक सीजन में जहां पहले और दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी काबिज है. वहीं तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम आता है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सीजन यानी कि 2025 में कुल 39 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर एक दो नहीं बल्कि कुल तीन बल्लेबाजों का नाम आता है. जिसमें विराट कोहली के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है. किंग कोहली ने 2026 और 2024 सीजन में क्रमशः 38-38 छक्के लगाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 2025 सीजन में 38 छक्के उड़ाए थे. टॉप-5 में आखिरी नाम ऋषभ पंत का है. पंत ने 2018 में कुल 37 छक्के लगाए थे.
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
42 छक्के - अभिषेक शर्मा - 2024
40 छक्के - वैभव सूर्यवंशी - 2026
39 छक्के - श्रेयस अय्यर - 2025
38 छक्के - विराट कोहली - 2016
38 छक्के - विराट कोहली - 2024
38 छक्के - सूर्यकुमार यादव - 2025
37 छक्के - ऋषभ पंत - 2018
यह भी पढ़ें- World Record: दिग्गजों को पछाड़ वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम, बने असल 'सिक्सर किंग'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं