विज्ञापन

RR vs PBKS, IPL 2026: बैटिंग में ही नहीं, बॉलिंग पावर-प्ले में भी 'रॉयल्स' है राजस्थान, कहीं नहीं ठहरता पंजाब किंग्स, देखें आंकड़े

RR vs PBKS Powerplay Supremacy in IPL 2026: पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब 13 मैच जीत चुकी है. 

RR vs PBKS, IPL 2026: बैटिंग में ही नहीं, बॉलिंग पावर-प्ले में भी 'रॉयल्स' है राजस्थान, कहीं नहीं ठहरता पंजाब किंग्स, देखें आंकड़े
RR vs PBKS Powerplay Supremacy in IPL 2026:

RR vs PBKS Powerplay Supremacy in IPL 2026: आईपीएल 2026 के आज के मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे, तो आंकड़ों की बाजी पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में झुकती नजर आ रही है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी सफलता की पटकथा शुरुआती 6 ओवरों यानी पावरप्ले में ही लिखी है. रॉयल्स न केवल बल्लेबाजी में विस्फोटक शुरुआत कर रहे हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी उन्होंने कोहराम मचाया हुआ है. राजस्थान की टीम अब तक इस सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा 20 विकेट चटका चुकी है और खास बात यह है कि उनका औसत महज 22 का रहा है. इसके उलट पंजाब किंग्स का हाल बुरा है, जिनकी टीम पावरप्ले में केवल 8 विकेट ही हासिल कर पाई है और उनका औसत भी 52.25 का बेहद महंगा रहा है. 

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार स्थिति में है. टीम ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 3 हार के साथ वो चौथे पायदान पर काबिज हैं. उनका नेट रन रेट +0.602 का है, जो उनकी संतुलित टीम और बड़ी जीत को दर्शाता है.

आज के मैच में राजस्थान की मुख्य रणनीति पंजाब के टॉप ऑर्डर को पावरप्ले में ही ध्वस्त करने की होगी. जोफ्रा आर्चर जैसे घातक गेंदबाज (13 विकेट) शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं, जो पंजाब के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. 

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को अगर राजस्थान के रथ को रोकना है, तो उन्हें पावरप्ले के खेल में सुधार करना होगा. राजस्थान के पास वैभव सूर्यवंशी (357 रन, 32 छक्के) जैसा इन-फॉर्म बल्लेबाज है, जो पावरप्ले में ही विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ देते हैं. ऐसे में राजस्थान की गेंदबाजी की धार और बल्लेबाजी का आक्रामक अंदाज उन्हें आज के मैच में पंजाब पर मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाता है. अगर राजस्थान के गेंदबाज एक बार फिर शुरुआती झटके देने में कामयाब रहे, तो पंजाब के लिए इस मैच में वापसी करना नामुमकिन जैसा हो जाएगा. 

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है. रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है. 

पंजाब किंग्स संभावित 11: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसन, विजयकुमार वैसाख, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com