विज्ञापन

प्रीति जिंटा को फैन ने कहा 'ट्रॉफी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब बोलीं- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं

प्रीति जिंटा को एक फैन ने ट्रॉफी कहा तो उन्हें यह कमेंट खास पसंद नहीं आया. इसी पर जवाब देने का फैसला लेते हुए एक्ट्रेस ने सीधा और सटीक जवाब दिया.

प्रीति जिंटा को फैन ने कहा 'ट्रॉफी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब बोलीं- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं
प्रीति जिंटा ने फैन को दिया सीधा जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

प्रीति जिंटा ने हाल में फैन्स से कनेक्ट करने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था. इस दौरान एक यूजर ने प्रीति की टीम पंजाब किंग्स की अच्छी फॉर्म की तारीफ करते हुए प्रीति को कहा 'ट्रॉफी तो आप हो'. इंटरनेट यूजर का ये कमेंट प्रीति जिंटा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत इसे आड़े हाथों लेते हुए जवाब दिया. प्रीति ने दिखा दिया कि उन्हें इस तरह की बातें पसंद नहीं आती हैं.

फैन को जवाब देते हुए प्रीति ने लिखा, “थैंक यू, दैट इज वेरी स्वीट. लेकिन सच कहूं तो कोई भी महिला ट्रॉफी बनना नहीं चाहती. ट्रॉफी तो किसी की होती है, महिलाएं किसी की संपत्ति नहीं होतीं. ट्रॉफी को शीशे के अलमारी में रख दिया जाता है, जबकि महिला की जगह आपकी जिंदगी और आपके दिल में होती है.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फिल्मी सवाल का फिल्मी जवाब दे रही हैं. इस दौरान प्रीति ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की. उन्होंने उन्हें समझदार और प्रेरणादायक लीडर बताया और कहा कि उनके बच्चे श्रेयस को ‘भैया' कहकर पुकारते हैं.

बातचीत में प्रीति ने अपनी आने वाली फिल्मों ‘लाहौर 1947' और ‘वाइब' के बारे में भी जानकारी दी. ‘लाहौर 1947' राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी एक पीरियड फिल्म है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं. यह बंटवारे के समय की प्रेम कहानी है. वहीं ‘वाइब' एक हल्की-फुल्की और एंटरटेनिंग फिल्म है. दोनों फिल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं. प्रीति जिंटा अपनी खुलकर बोलने वाली छवि के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने इस मौके पर भी महिलाओं को लेकर अपना सशक्त विचार रखा.

यह भी पढ़ें: रेखा का ऑनस्क्रीन बेटा है बॉलीवुड के खूंखार विलेन का दामाद, आज तक नहीं दी एक भी सोलो हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta Trophy Comment Reply, Preity Zinta Statement Women Not Property, Punjab Kings IPL Preity Zinta Reaction, Preity Zinta Upcoming Movies Lahore 1947 Vibe, Raj Kumar Santoshi Sunny Deol Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com