विज्ञापन

सचिन, विराट, पोंटिंग नहीं, पैट कमिंस ने इस 15 वर्षीय अनकैप्ड भारतीय स्टार को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi Is My Favourite Player: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने वैभव सूर्यवंशी के बेहतरीन खेल की जमकर सराहना की है. उनका कहना है वैभव सूर्यवंशी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं.

सचिन, विराट, पोंटिंग नहीं, पैट कमिंस ने इस 15 वर्षीय अनकैप्ड भारतीय स्टार को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी
Pat Cummins

Vaibhav Suryavanshi Is My Favourite Player: देश के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बेहद ही कम समय में अपने बेहतरीन खेल से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. उनके चाहने वालों में एक नया नाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का भी जुड़ गया है. कमिंस का कहना है, 'वैभव सूर्यवंशी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. गेंद पर जोर से प्रहार करते हैं.  उन्हें खेलते हुए देखना काफी मजेदार है. मुझे उनके खेलने का अंदाज बहुत पसंद है.'

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी प्रचंड लय में नजर आए. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच 278.38 की स्ट्राइक रेट से वह 103 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और 12 खूबसूरत छक्के देखने को मिले. यह उनके आईपीएल करियर की दूसरी शतकीय पारी थी.

जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं वैभव 

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के 19वें सीजन में जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. आरआर की तरफ से उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल आठ मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह आठ पारियों में 357 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. आईपीएल 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को वैभव के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

बात करें वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 15 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 40.6 की औसत से 609 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 222.27 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. आईपीएल में वैभव के नाम दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- Updated IPL 2026 Points Table: टॉप पर है विजय रथ पर सवार पंजाब, SRH ने भी लगाई छलांग, जानें सभी टीमों की स्थिति

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com