विज्ञापन

महिला एशिया कप 2026 में छक्कों की बारिश, भारत-बांग्लादेश मैच ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, ये हैं टॉप-5 मुकाबले

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल ने नया इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में कुल 11 छक्के लगे.

महिला एशिया कप 2026 में छक्कों की बारिश, भारत-बांग्लादेश मैच ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, ये हैं टॉप-5 मुकाबले
महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल में बना छ्क्कों का रिकॉर्ड

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया, लेकिन इस मुकाबले ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दुबई में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 11 छक्के लगे, जो महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149/4 का स्कोर बनाया. टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई दर्शनीय छक्के शामिल रहे. प्रतिका रावल ने 20 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं. ऋचा घोष ने भी तेजतर्रार 21 रनों का योगदान दिया, जिससे भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा.

रैंकमुकाबलाछक्केवेन्यूवर्ष
1भारत vs बांग्लादेश     11दुबई2026
2भारत vs हांगकांग     9दुबई2026
3श्रीलंका vs भारत     8दांबुला2024
4श्रीलंका vs मलेशिया     7दांबुला2024
5भारत vs मलेशिया     6सिलहट2022
5भारत vs यूएई     6दांबुला2024

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109/7 रन ही बना सकी. दिलारा अख्तर, शोभना मोस्तरी और कप्तान निगार सुल्ताना ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया. दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया, जबकि नंदिनी शर्मा ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित कर दी.

हालांकि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा रिकॉर्ड 11 छक्कों की रही. इसके साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया यह मैच महिला टी20 एशिया कप इतिहास का सबसे अधिक छक्के वाला मुकाबला बन गया. दिलचस्प बात यह है कि टॉप-5 की सूची में भारत तीन बार शामिल है, जो उसकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Bangladesh Women, Smriti Mandhana, Deepti Sharma, Women's Twenty20 Asia Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com