विज्ञापन

विश्व कल्याण की कामना, सकारात्मक नतीजों की उम्मीद... ब्रिक्स समिट पर बोले पीएम मोदी, मेहमानों के स्वागत की तैयारी

पीएम मोदी ने BRICS समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए समिट के माध्यम से विश्व कल्याण की कमना करते हुए सकारात्मक नतीजों की उम्मीद की है.

पीएम मोदी ने मेहमानों का किया स्वागत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके BRICS समिट के मेहमानों का स्वागत किया है.
  • पीएम मोदी ने संस्कृत का श्लोक लिखकर विश्व कल्याण की कामना की है.
  • बता दें कि BRICS समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

दिल्ली में BRICS समिट का मंच सज चुका है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बडे़ राष्ट्रध्यक्ष भारत आ रहे हैं, जिनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सभी का स्वागत किया है. पीएम मोदी ने लिखा अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे. पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत आएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी ने किया मेहमानों का स्वागत

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में संस्कृत का श्लोक भी लिखा 'सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्। सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥' जिसका अर्थ होता है 'मनुष्य को हमेशा अच्छे लोगों के साथ बैठना चाहिए, सज्जनों की ही संगति करनी चाहिए. सज्जन पुरुषों के साथ ही विवाद, स्वस्थ चर्चा, तर्क-वितर्क और मित्रता करनी चाहिए. दुष्ट या बुरे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार या संबंध नहीं रखना चाहिए.'

रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. रात में करीब 3 बजे नई दिल्ली में उनका प्लैन भारत आया. जहां विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया. पुतिन को एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल के लिए रवाना हो गया. आज दिल्ली में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक होगी. जिसमें कुछ अहम मु्द्दों पर चर्चा हो सकती है. 

शनिवार को आएंगे शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं. वह शनिवार यानि 12 सितंबर को दिल्ली आएंगे. शी जिनपिंग का करीब 7 साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में भारत चीन रिश्तों के लिहाज से यह दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच भी बैठक होगी.

ये भी पढ़ेंः BRICS Summit 2026: दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 7 हजार जवान तैनात; 35 सड़कों पर ट्रैफिक प्लान लागू 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Tweet, BRICS Summit, BRICS Summit 2026, Pm Modi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com