विज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: रांची में फिर बढ़ा बवाल, तेजस्वी-राहुल का पुतला क्यों फूंक रहे छात्र?

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों का आरोप है कि सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहा है.

JPSC-JSSC Protest: रांची में फिर बढ़ा बवाल, तेजस्वी-राहुल का पुतला क्यों फूंक रहे छात्र?
रांची में छात्रों ने हेमंत सोरेन के साथ-साथ राहुल गांधी और तेजस्वी का भी पुतला फूंका.
NDTV
  • रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23 दिनों से जारी है.
  • छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया.
  • राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन मामला अब तक जस का तस बना हुआ है.
रांची:

JPSC-JSSC Paper Leak: रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है. ‘JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' के तहत जारी विरोध प्रदर्शन का आज रविवार को 23वां दिन है. अभी रांची में छात्रों ने फिर से विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया. इसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी थे. खास बात यह है कि छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन तो निशाने पर थे ही, अब छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर ले लिया है. रविवार शाम रांची के फिरायालाल चौक पर आंदोलन कर रहे छात्रों ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया. 

रांची में सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ राहुल गांधी और तेजस्वी का छात्रों ने फूंका पुतला.

रांची में सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ राहुल गांधी और तेजस्वी का छात्रों ने फूंका पुतला.

छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सरकार के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी.

राहुल-तेजस्वी क्यों आए निशाने पर? 

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है. लेकिन सरकार अभी तक छात्रों की मांग मानने को तैयार नहीं है. बीच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात भी की थी. उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिया था. लेकिन इस बातचीत के कई दिन हो गए, मामला जस का तस पड़ा रहा. 

दूसरी ओर राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार में पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर सवाल उठाए, लेकिन झारखंड के मुद्दे पर अभी तक लगभग चुप्पी ही तान रखी है. झारखंड की सरकार में झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस और राजद भी गठबंधन में शामिल हैं. ऐसे में झारखंड में इस समय झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है. 

20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र

मालूम हो कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों का आरोप है कि सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ‘‘ठोस कार्रवाई करने में नाकाम'' रहा है. आंदोलनकारियों ने सत्तारूढ़ झाारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और घोषणा की कि वे सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए 20 अगस्त को उनके आवास का घेराव करेंगे.

सीएम हमारी बात नहीं सुन रहे, राहुल वापस ले समर्थनः छात्र

शनिवार को उन्होंने मांग की कि अगर ‘‘मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं'' तो राहुल गांधी झामुमो नीत गठबंधन से समर्थन वापस ले लें. उन्होंने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और भर्ती परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की अपनी मांग को लेकर शनिवार को रांची में ‘तिरंगा यात्रा' निकाली.

झामुमो और कांग्रेस दोनों हमारे साथ कर रहे राजनीतिः छात्र

हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए प्रदर्शनकारियों ने ‘भारत माता की जय' और ‘वंदे मातरम्' जैसे नारे लगाए. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने कहा, ‘‘हम 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. हम उनके इस्तीफ़े की मांग करते हैं क्योंकि झामुमो और कांग्रेस, दोनों ही हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं. हमारी यह भी मांग है कि अगर मुख्यमंत्री राहुल गांधी की बात नहीं सुन रहे हैं, तो उन्हें झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन से समर्थन वापस ले लेना चाहिए.''

राहुल ने समर्थन की बात तो की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया

प्रदर्शनकारियों ने पूरे झारखंड के छात्रों से अपील की कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के प्रस्तावित घेराव के लिए रांची में एकत्र हों. उन्होंने गांधी को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि उन्होंने छात्रों का समर्थन करने की बात तो कही, लेकिन उसके बाद ‘‘कोई ठोस कदम'' नहीं उठाया गया.

यह भी पढ़ें - 'सवाल उठाने पर पद से हटाने की धमकी', JPSC विवाद पर पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा का Ex चेयरमैन पर बड़ा आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC-JSSC Protest, JPSC Protest, Ranchi Student Protest, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com