Rahul Dravid Rohit Sharma Expressed Concern for T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज में अब गिनती के महज 1 दिन शेष रह गए हैं. सभी टीमें अमेरिका पहुंच चुकी हैं. भारतीय टीम भी अपने दूसरे खिताब के सपने को संजोए अमेरिका में दस्तक दे चुकी है. हालांकि, टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा मेजबान देश की तरफ से मिल रही प्रैक्टिस सुविधाओं से कुछ खास खुश नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में भारतीय टीम को प्रैक्टिस के लिए जिस तरह की पिच और बांकी की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. वह अच्छी नहीं हैं. यही वजह है कि भारतीय टीम ने इस मसले पर चिंता भी जताई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्लू टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने खिलाड़ियों को कैंटियाग पार्क में मिल रही सुविधाओं बिल्कुल खुश नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने इस मुद्दे पर आईसीसी से भी खास मुलाकात की है.
हालांकि, आईसीसी का इस मसले पर कुछ और ही कहना है. बोर्ड का कहना है कि किसी भी टीम की तरफ से कैंटियाग पार्क में मिल रही सुविधाओं को लेकर कोई शिकायत या चिंता नहीं जाहिर की गई है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सभी ग्रुपग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल
यह भी पढ़ें- 'औकात से बाहर', IPL फाइनल को पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया इग्नोर तो भीड़ गए दोनों देशों के फैंस, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं