Pakistani Players ignored IPL Final: हाल ही में पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 मई को कार्डिफ में खेला गया. यह मैच तो बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन ग्रीन टीम के खिलाड़ी अपने एक रवैये की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, तीसरे टी20 मुकाबले के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ी 26 मई को ही कार्डिफ पहुंच गए थे. इस दौरान जब वह अपने होटल में एंट्री ले रहे थे उस दौरान टीवी स्क्रीन पर आईपीएल 2024 का लाइव फाइनल मुकाबला चल रहा था. मगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्क्रीन की तरफ एक झलक भी नहीं देखी. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस वीडियो पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
पाकिस्तान के दैनिक अखबार डॉन के खेल पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने इस पल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले को नजरअंदाज किया.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Pakistani Players ignored IPL Final 😳😳pic.twitter.com/JigwfIFivA
— ٰImran Siddique (@imransiddique89) May 30, 2024
बस फिर क्या था भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. एक फैन ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'उन्हें पता है औकात से बाहर है तो क्या मतलब देखकर दिल जलाने से.'
पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर मिली शिकस्तUnhe pata hai Aukat se bahar hai to kya matlab dekhkr dil jalane se😂
— Dr. Rahul Jat 🇮🇳 (@Rahul_jaat001) May 30, 2024
बात करें इग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के प्रदर्शन के बारे में तो यहां ग्रीन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला बारिश की वजह बिना परिणाम के रद्द हुआ. वहीं दूसरा और आखिरी मुकाबला मेजबान टीम अपने नाम करने में कामयाब रही. दूसरे टी20 में इंग्लैंड की टीम को 23 रन से जीत मिली, जबकि आखिरी मुकाबले में वह 27 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैदान मारने में कामयाब रही थी.
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: आयरलैंड के ये 3 प्लेयर इंडिया के लिए खतरा, सचिन-धोनी को भी नहीं बख्शा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं