Rahul Dravid-Rohit Sharma, T20 World Cup 2024: राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की भारतीय कोच-कप्तान की जोड़ी पिछले 2 वर्षों में अपनी चौथी आईसीसी विश्व कप प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है जो उनका आखिरी बड़ा इवेंट होगा जब भारतीय टीम 1 जून से अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में उतरेगी. द्रविड़ ने कोच पद पर बने रहने के लिए कोई इच्छा नहीं दिखाई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पुरुष टीम के लिए नए प्रमुख कोच की तलाश में है जो कोच और कप्तान की जोड़ी के रूप में उनका आखिरी इवेंट होगा.
अब भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलो-दिमाग में एक ही सवाल है कि द्रविड़ और रोहित भारत को 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब दिला पाएंगे. क्या वे 2007 में पहले संस्करण की जीत के बाद भारत को फिर से विजेता बना पाएंगे?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह 2022 के बाद से उनका चौथा आईसीसी इवेंट होगा. उनका पहला इवेंट 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप था. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची और अंतिम विजेता इंग्लैंड से हार गयी. अगला इवेंट 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप थी जिसमें भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया.
भारतीय टीम ने 2023 में अपनी मेजबानी में हुए वनडे विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया और लगातार नौ मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गए. वनडे विश्व कप में विराट कोहली ने तीन शतकों और छह अर्धशतकों के साथ 765 रन बनाये. रोहित भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने 11 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 597 रन बनाये.
गेंदबाजी के मोर्चे पर मोहम्मद शमी सर्वश्रेष्ठ रहे. उन्होंने 7 मैचों में सर्वाधिक 24 विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह के हिस्से में 21 विकेट आये. द्रविड़ और रोहित अब 2024 टी 20 विश्व कप के लिए तैयार हैं और वे सम्मान के साथ अपनी साझेदारी का अंत करना चाहेंगे. यह रोहित के लिए आखिरी टी 20 विश्व कप हो सकता है जो 2007 में पहला संस्करण जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे.
चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय मजबूत टीम चुनी है. विराट और रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव उस टीम का हिस्सा थे जो वनडे विश्व कप के फाइनल में खेली थी. भारतीय टीम का हौसला विकेटकीपर ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या की चोटों से उबरने के बाद वापसी से मजबूत हुआ है. अक्षर पटेल भी चोट से उबरकर टी20 विश्व कप के लिए टीम में लौटे हैं.
विराट आईपीएल 2024 में जबरदस्त फॉर्म में है और 708 रन बनाकर ऑरेंज कैप धारक हैं. रोहित ने भी 417 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक और उनकी टीम मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में अर्धशतक शामिल है. विश्व कप के लिए चुने गए गेंदबाजों में बुमराह आईपीएल में 13 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं. अर्शदीप सिंह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 17-17 विकेट लिए हैं जबकि कुलदीप यादव के हिस्से में 16 विकेट आये हैं. भारत को हालांकि शमी की कमी खलेगी जो सर्जरी से उबर रहे हैं.
टीम में चार स्पिनरों को चुना गया है जो अमेरिका और वेस्ट इंडीज की परिस्थितियों को देखते हुए विलासिता माना जा सकता है. पंत, पांड्या, सूर्य और नए खिलाड़ियों शिवम दुबे तथा संजू सैमसन की मौजूदगी के बावजूद मध्य क्रम असंतुलित नजर आता है. आईपीएल 2024 और विश्व कप के बीच ज्यादा फासला नहीं है. अब यह देखना होगा कि खिलाड़ी आईपीएल की थकान से कितना जल्दी उबर पाते हैं और विश्व कप के लिए कितना जल्दी तैयार हो पाते हैं.
आधुनिक तकनीक और फिटनेस संसाधनों को देखते हुए यह ज्यादा मुश्किल नहीं लगता है. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम विश्व कप मैचों के दिन कैसा प्रदर्शन करती है.
यह भी पढ़ें- विराट, रोहित से नहीं, बल्कि भारत के इस अनकैप्ड खिलाड़ी से डरते हैं पैट कमिंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं