विज्ञापन

'टेस्ट के लिए हमें उसकी जरूरत' वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ की बड़ी भविष्यवाणी

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की मानें तो वैभव को व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है.

'टेस्ट के लिए हमें उसकी जरूरत' वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ की बड़ी भविष्यवाणी
Rahul Dravid Red Ball Verdict For Vaibhav Sooryavanshi

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना ​​है कि क्रिकेट को हर फॉर्मेट में वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है. द्रविड़ ने कहा कि सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट के लिए काफी समय और एक्सपोजर की जरूरत है. वैभव सूर्यवंशी इस बार दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे हैं. वैभव रविवार से एक्शन में होंगे. रेड बॉल में खुद को साबित करने के लिए इस 15 साल के क्रिकेटर ने बीते दिनों राजस्थान के ट्रेनिंग कैंप में अपने बचपन के कोच के साथ जमकर अभ्यास किया है. वैभव ने लाल मिट्टी की पिचों पर बैकफुट पर जाकर बैटिंग की और डिफेंस का अभ्यास किया है.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के अनावरण के लिए डबलिन में एक इवेंट में क्रिकइन्फो से कहा,"यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए कुछ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें भारतीय घरेलू सिस्टम में वापस जाकर रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का भी समय मिल रहा है. इस युवा बल्लेबाज को व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है."

उन्होंने कहा,"हम सभी टेस्ट क्रिकेट को जिंदा देखना चाहते हैं और आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. हमें वैभव जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ताकि वे सभी फॉर्मेट खेल सकें." द्रविड़ ने कहा,"अच्छी बात यह है कि उसे कुछ समय लगेगा, उसे कुछ अनुभव की जरूरत होगी. उसे बहुत सारा रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. उसने शायद उतना रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है जितना व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेला है."

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा,"वह सिर्फ 15 साल का है. मुझे लगता है कि आपको उसे कुछ समय देना होगा और उसके साथ सब्र रखना होगा. जाहिर है, वह शुरू से ही बहुत सफल रहा है, लेकिन वह अपने उतार-चढ़ाव से गुजरेगा, और मुझे लगता है कि लोगों को उसके साथ सब्र रखना होगा."

द्रविड़ का मानना ​​है कि टी20 मौकों का पीछा करने के बजाय घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलने से बतौर बल्लेबाज वैभव का विकास होगा. हम सब याद रखें कि वह सिर्फ़ 15 साल का है और उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है. मुझे उम्मीद है कि सूर्यवंशी आखिरकार उच्च स्तर पर रेड-बॉल क्रिकेट में कदम रख पाएगा और इंडिया के लिए ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी बन पाएगा. यह वैश्विक क्रिकेट के लिए उत्साहजनक होगा. बता दें, सूर्यवंशी ने अब तक सिर्फ आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. उनका औसत 17.25 है. दलीप ट्रॉफी में सूर्यवंशी को कम से कम दो लगातार प्रथम श्रेणी मैच खेलने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 'मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, लाइक्स और व्यूज़ पाना नहीं', आलोचकों को दिया करारा जवाब, गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Rahul Dravid, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com