विज्ञापन

परिसीमन के बाद अब आपके राज्य में कितनी बढ़ जाएंगी लोकसभा सीटें?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले सप्ताह संसद में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की संभावना के बीच शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है.

संसद में अब इस बिल पर चर्चा होगी. (फोटो-एनडीटीवी)
  • केंद्र सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी है
  • लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 543 से 850 की जाएंगी और 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी
  • प्रमुख राज्यों की लोकसभा सीटें परिसीमन के बाद भारी बढ़ोतरी के साथ नए आंकड़ों के अनुसार पुनर्वितरित होंगी

केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक में संशोधन को आज मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही लोकसभा का सत्र 30 नवंबर को बुला लिया है और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को बुलाया गया है. इसके बाद सरकार और विपक्ष अब संसद में इस पर दो-दो हाथ करने में जुट गई हैं. बताया जा रहा है कि परिसीमन बिल के बाद लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएंगी. मतलब अभी लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 850 कर दी जाएंगी. इन 850 सीटों की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी. अब समझिए किस राज्य की सीट कितनी बढ़ने वाली हैं....

राज्यलोकसभा की वर्तमान सीटपरिसीमन के बाद सीटें
उत्तर प्रदेश80 120
महाराष्ट्र4872
पश्चिम बंगाल4263
बिहार4060
तमिलनाडु3959- 60
मध्य प्रदेश2944-45
कर्नाटक2842
गुजरात2639
आंध्र प्रदेश2537-38
राजस्थान2537-38
ओडिशा2131-32
केरल20 30
तेलंगाना1725-26
असम14 21
झारखंड1421
पंजाब1319-20
छत्तीसगढ़1116-17
हरियाणा1015
उत्तराखंड57-8
हिमाचल प्रदेश46
अरुणाचल प्रदेश23
गोवा23
मणिपुर23
मेघालय23
त्रिपुरा23
मिजोरम12
नागालैंड12
सिक्किम12
केंद्र शासित राज्यलोकसभा की वर्तमान सीटेंपरिसीमन के बाद सीटें
दिल्ली710-11
जम्मू-कश्मीर 5 7-8
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव23
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह12
चंडीगढ़12
लद्दाख12
लक्षद्वीप12
पुडुचेरी12

संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत जरूरी है.  सूत्रों के अनुसार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) द्वारा इस विधेयक का समर्थन किये जाने की उम्मीद है. वहीं, विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन इस विधेयक के खिलाफ है.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले सप्ताह संसद में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की संभावना के बीच शनिवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. सूत्रों ने बताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के घटक दलों के सदन के नेता बैठक में मौजूद रहेंगे, लेकिन द्रमुक, आम आदमी पार्टी और बीजू जनता दल (बीजद) सहित उन दलों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है, जो सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ नहीं हैं. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सुबह 11:30 बजे खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर यह बैठक होगी.

परिसीमन संबंधी विधेयक पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के रुख को लेकर जारी अटकलों के बीच के पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी को कम नहीं किया जाना चाहिए.

द्रमुक नेता ने कहा कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है और इसे इसी आधार पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने मांग की कि अगले 25 सालों तक भी इसी आधार पर लोकसभा की सीट का परिसीमन किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें | LIVE: कैबिनेट बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक में संशोधन को मंजूरी

यह भी पढ़ें | परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर NDA के नंबर पूरे? जानिए 360 के जादुई आंकड़े का पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delimitation Bill, Delimitation Bill 2026, Delimitation Bill 2026 Impact On Lok Sabha Seats, Delimitation Bill 2026 Lok Sabha, Delimitation Bill 850 Seats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com