Rahmanullah Gurbaz vs Trent Boult, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला 8 जून को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच गुयाना में खेला जा रहा है. इस मैच में आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए शिरकत करने वाले अफगान बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला जमकर चला है. उन्होंने कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आगे बढ़कर जो छक्का लगाया. वह देख तो वहां उपस्थित हर कोई खुश हो गया.
गुयाना में टॉस हारकर अपनी टीम के लिए पारी आगाज करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज का आज जलवा रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 56 गेंदों का सामना किया. इस बीच 142.86 की स्ट्राइक रेट से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. गुरबाज की इस उम्दा पारी में फैंस को 5 चौके एवं 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जीत के लिए संघर्ष कर रही है न्यूजीलैंड
अफगानिस्तान की तरफ से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 ओवरों में अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए हैं. टीम का स्कोर 33 रन है. अगर कीवी टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो ग्लेन फिलिप्स (08) और मार्क चैपमैन (01) को करिश्माई पारी खेलनी होगी.
गुरबाज ने केकेआर के लिए फाइनल में खेली थी मैच जिताऊं पारीटी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले गुरबाज के बल्लेबाजी की धार आईपीएल में भी देखने को मिली थी. यहां उन्हें ज्यादा मुकाबले तो खेलने को नहीं मिले थे. लेकिन जितने मैच खेलने को मिले. उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया.
फाइनल मुकाबले में गुरबाज ने केकेआर की जीत में अहम पारी खेली थी. एसआरच की तरफ से दिए गए 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 32 गेंद में 39 रन की सधी हुई पारी खेली थी. इस बीच उनके बल्ले से 5 चौके और 2 बेहतरीन छक्के देखने को मिले थे.
यह भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला, रॉयल्स फैमिली में पहुंचे डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं