R Ashwin Names His Top 3 Indian Test Batters: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपनी पसंद के टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों का चुनाव किया है. अश्विन ने पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर को जगह दी है तो वहीं दूसरे नंबर पर अश्विन की पसंद राहुल द्रविड़ बने हैं. इसके अलावा नंबर 3 पर अश्विन ने विराट कोहली का चुनाव किया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महान सुनील गावस्कर को अश्विन ने टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह नहीं दी है. बता दें कि सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. गावस्कर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है लेकिन अश्विन ने टॉप 3 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल न करके फैन्स को चौंका दिया है.
सचिन तेंदुलकर को बताया नंबर वन
सचिन तेंदुलकर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. सचिन ने टेस्ट में 200 मैच खेले और इस दौरान 54.04 की औसत से 15,921 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में सचिन के नाम 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज है.
दूसरी ओर ‘द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 1996 से 2012 के बीच 163 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 52.63 की औसत से 13,265 रन बनाए, द्रविड़ ने टेस्ट में 36 शतक और 63 अर्धशतकीय पारी खेली.
वहीं विराट कोहली ने टेस्ट में 123 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाने का कमाल किया है.
Will Virat Kohli make it to Ashwin's Top 3 India Test batters of all time? 👀 pic.twitter.com/QllqB3qtzO
— Cricinfo (@cricinfo) August 15, 2026
ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा
ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं