PBKS Vs SRH, 14th Match of IPL 2021: बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण अपने पहले तीनों मैच गंवाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और किसी एक विभाग की नाकामी से अपेक्षित शुरुआत नहीं कर पाने वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम बुधवार को जब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में आमने सामने होंगी तो उनकी निगाह केवल जीत पर टिकी रहेगी. डेविड वार्नर की अगुवाई वाले सनराइजर्स की शुरुआत इस सत्र में निराशाजनक रही है. उसकी टीम ने अब तक तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए मामूली अंतर से अपने मैच गंवाये हैं और उसने खाता नहीं खोला है. पंजाब की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही है. केएल राहुल के नेतृत्व में टीम को तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले पहले मैच में बमुश्किल अपने स्कोर का बचाव किया था लेकिन इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसके बल्लेबाज तो दिल्ली कैपिटल्स के सामने उसके गेंदबाज अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाये थे.
IPL 2021: मुंबई को मिली हार में जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ IPL का शर्मनाक और अनचाहा रिकॉर्ड
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चेन्नई के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स की टीम आठ विकेट पर 106 रन ही बना पायी थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के खिलाफ राहुल और उनके सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने पिछले साल वाली फार्म दिखायी लेकिन स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मैच में नाकाम रहे और टीम 196 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पायी. ऐसा कम ही देखने को मिलता है जबकि शमी ने चार ओवर में 50 से अधिक रन लुटाये हों। यह तेज गेंदबाज सनराइजर्स के खिलाफ इसकी भरपायी करने की कोशिश करेंगा लेकिन वार्नर और जॉनी बेयरस्टॉ ने पिछले मैच में पूर्व की तरह अच्छी शुरुआत दिलायी थी और ये दोनों शमी और उनके साथियों पर शुरू से हावी होने का प्रयास करेंगे.
अर्शदीप सिंह ने अब तक टीम के लिये अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन आस्ट्रेलिया के झॉय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इन दोनों ने तीन मैचों में 10 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन लुटाये हैं. पंजाब को चेपक की धीमी पिच पर एक अदद स्पिनर की कमी खल रही है. टीम स्पिन विभाग में मुरुगन अश्विन पर निर्भर रही है लेकिन पहले दो मैचों में उनकी नाकामी के बाद टीम को जलज सक्सेना को उतारना पड़ा. जलज की आलराउंड क्षमता को देखकर टीम उन्हें आगे भी अंतिम एकादश में बनाये रख सकती है.
DC vs MI: शिखर धवन ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, IPL में बतौर ओपनर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
पंजाब के पास दीपक हुड्डा के रूप में एक और आलराउंडर है जिन्होंने बल्लेबाजी में अपनी भूमिका से न्याय किया है लेकिन गेंदबाजी में उन्हें केवल दो ओवर करने का मौका मिला है. पंजाब को बल्लेबाजी कैरेबियाई दिग्गजों क्रिस गेल और निकोलस पूरण से भी धमाकेदार पारियों का इंतजार है। इन दोनों का बल्ला अभी तक नहीं चल पाया है. सनराइजर्स के लिये यह मैच काफी महत्वपूर्ण बन गया है क्योंकि लगातार तीन पराजय के बाद मनोबल बढ़ाने के लिये उसे इसकी सख्त दरकार है. टीम मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों की असफलता के कारण पिछले मैचों में अंतिम क्षणों में लक्ष्य से चूक गयी थी। तीनों मैच में टीम जीत की स्थिति में पहुंचने के बावजूद मैच गंवाये जो कि वार्नर के लिये निश्चित तौर पर चिंता का विषय होगा.
मुंबई के खिलाफ वार्नर और बेयरस्टॉ ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद उसका मध्यक्रम लड़खड़ा गया। भारतीय बल्लेबाजों में केवल मनीष पांडे ही अच्छा खेल दिखा पाये हैं. विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने निराश किया है. ऐसे में टीम मध्यक्रम को मजबूती देने के लिये केन विलियमसन को अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है. भुवनेश्वर कुमार के अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की प्रभावशाली गेंदबाजी से सनराइजर्स के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को हावी नहीं होने दिया. यदि भुवनेश्वर और राशिद दोनों चलते हैं तो फिर पंजाब के बल्लेबाजों के लिये बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल होगा.
दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 16 मैच हुए हैं जिसमें हैदराबाद को 11 मैच में जीत मिली है. वहीं, पंजाब कवल 5 मैच ही जीत पाया है.
टीमें इस प्रकार हैं :
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित XI : डेविड वार्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), मनीष पांडे, केन विलियमसन / जेसन होल्डर, विजय शंकर, अब्दुल समद, केदार जाधव / अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज़ नदीम, खलील अहमद
पंजाब किंग्स संभावित XI: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (C & WK), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, फैबियन एलन, झे रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
मैच का समय- मैच दोपहर बाद 3:30 बजे से शुरू होगा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं