IPL 2021: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भले ही विश्व क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाज हैं और अपनी गेंदबाजी से कई कारनामें करते रहते हैं. लेकिन आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ खेलते हुए एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बुमराह ने दिल्ली के खिलाफ 19वें ओवर में 2 गेंद नो बॉल फेंकी जिसने मैच में सारा अंतर पैदा कर दिया. आखिर में दिल्ली ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया.तो वहींं बुमराह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा नो बॉल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अबतक बुमराह ने आईपीएल (IPL) में कुल 25 गेंद नो बॉल करी है. ऐसा क उन्होंने श्रीसंत को भी पीछे छोड़ दिया है. श्रीसंत ने आईपीएल में 23 गेंद नो बॉल फेंकी थी. इसके अलावा अमित मिश्रा के नाम 21 गेंद नो बॉल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है. इशांत शर्मा ने भी आईपीएल में 21 गेंद नो बॉल फेंकी है. वहीं, उमेश यादव ने आईपीएल में 19 नो बॉल फेंकी है.
DC vs MI: शिखर धवन ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड, IPL में बतौर ओपनर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की. ललित यादव ने भी नाबाद 22 रन की पारी खेली.मुंबई की टीम मिश्रा (24 रन देकर चार विकेट) की फिरकी के सामने नौ विकेट पर 137 रन रन ही बना सकी.
आवेश खान ने मिश्रा का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया. मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली.
दिल्ली के अमित मिश्रा को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मिश्रा जी ने मैच मे ंरोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, पोलार्ड और ईशान किशन को आउट किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं