विज्ञापन

पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया क्यूट पप्पी, रिएक्शन देखकर फैंस बोले- 'वाह, क्या सरप्राइज है!'

भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल को एक प्यारा सा पप्पी गिफ्ट किया है. जिसका वीडियो आकृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया है.

पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया क्यूट पप्पी, रिएक्शन देखकर फैंस बोले- 'वाह, क्या सरप्राइज है!'
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल
akritiagarwal7/instagram

भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल को एक क्यूट सा पप्पी गिफ्ट किया है. जिसका वीडियो आकृति अग्रवाल ने अपने चाहने वाले लोगों के साथ साझा भी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी में वीडियो शेयर करते हुए आकृति ने लिखा है, 'मैं दाईं ओर देख रही थी, जबकि मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज बाईं ओर बैठा था! और बस यूं ही... अब हम आधिकारिक तौर पर पांच सदस्यों का परिवार बन गए हैं!'

फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शन

rinkurpatel15 नाम की फैन ने लिखा है, 'कितना प्यारा है.'
sulushank नाम की खेल प्रेमी ने लिखा है, 'कितना प्यारा नन्हा-मुन्ना है.'
chohan.jamil नाम के शख्स ने लिखा है, 'वेलकम जॉर्डन.'

Latest and Breaking News on NDTV

8 मार्च 2026 को पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से की थी सगाई

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने जारी साल में ही आठ मार्च को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई की थी. मगर बीच में उनका रिश्ता टूट गया था. जिससे हर कोई निराश था. हालांकि, दोनों कपल्स एक बार फिर से साथ आ गए हैं. जिससे हर कोई खुश है. अक्टूबर 2026 से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल एक बार फिर से एक दूसरे के साथ हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

करीब पांच सालों से वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में करीब पांच सालों से वापसी के लिए जोर लगा रहे हैं. पिछली बार उन्हें भारतीय टीम में 2021 में देखा गया था. हालांकि, शॉ ने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद अब भी छोड़ी नहीं है. ब्लू टीम में वापसी के लिए वह लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- कैच छूटते ही कमेंट्री बॉक्स में भड़के सुनील गावस्कर, निराशा में मेज पर दे मारा मुक्का, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Prithvi Pankaj Shaw, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com