विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2021

पीसीबी सीईओ का खुलासा, मोहम्मद आमिर संन्यास तोड़कर पाकिस्तान के लिए खेल सकते हैं

खान ने कहा कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बतायी थीं. उन्होंने यूट्यूब पर ‘क्रिकेट बाज’ चैनल में कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि बतौर सीनियर खिलाड़ी उन्होंने जो रास्ता अख्तियार किया, वह सही नहीं था.'

पीसीबी सीईओ का खुलासा, मोहम्मद आमिर संन्यास तोड़कर पाकिस्तान के लिए खेल सकते हैं
आमिर में अभी कई साल शीर्ष स्तर पर खेलने की काबिलियत है
कराची:

पाकिस्तान के लेफ्टी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भले ही साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले  लिया हो, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का आमिर को मनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं. पीसीबी ने उम्मीद जतायी है कि आमिर संन्यास तोड़कर पाकिस्तान के लिए फिर से खेल सकते हैं और उनके और कोचों के बीच तमाम मतभेदों को दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं. पीसीबी के मुख्यकार्यकारी वसीम खान ने आमिर की वापसी को लेकर यह खुलासा किया है. 

पाकिस्तान ने इंग्लैंड और विंडीज दौरे के लिए अलग फॉर्मेटों के लिए घोषित की तीन टीमें, शेड्यूल भी देखें

खान ने कहा कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बतायी थीं. उन्होंने यूट्यूब पर ‘क्रिकेट बाज' चैनल में कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि बतौर सीनियर खिलाड़ी उन्होंने जो रास्ता अख्तियार किया, वह सही नहीं था.'

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आमिर हमारे लिये अब भी अहम खिलाड़ी है और हम उनके और कोचों के बीच मेल मिलाप का प्रयास कर रहे हैं. 'हालांकि उन्होंने आमिर की पाकिस्तानी टीम में वापसी की समय सीमा नहीं बतायी. आमिर (29 वर्ष) ने मुख्य कोच मिसबाह-उल- हक और वकार यूनिस के साथ मतभेदों के बाद पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी वाइड गेंद नहीं डालने वाले टॉप 10 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

पिछले दिनों मोहम्मद आमिर इस बात को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे वह एक-दो साल के भीतर इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2021) का हिस्सा हो सकते हैं. इसी कोशिश में आमिर इंग्लैंड की नागरिकता लेने की कोशिश में हैं. आमिर की पत्नी इंग्लैंड से ही आती हैं और इंग्लैंड की नागरिकता मिलने के साथ ही आमिर आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लेने के काबिल हो जाएंगे.

VIDEO: कुछ महीने पहले आईपीएल मिनी ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में बिके थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Amir, Pakistan Cricket Board, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com