ऑस्ट्रेलिया के मशहूर गेंदबाज़ों की चौकड़ी - पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन - ने किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ पहले टेस्ट मैच के दौरान इतिहास रच दिया. इस मशहूर गेंदबाजी यूनिट ने प्रोटियाज के खिलाफ पहली पारी में विकेट लेकर 600 विकेट का खास मुकाम हासिल किया. ये चारों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में एक साथ खेलते हुए 600 विकेट पूरे करने वाली पहली चौकड़ी बन गए हैं. डरबन में पहले टेस्ट मैच से पहले, इन चारों गेंदबाज़ों ने एक साथ खेले गए 37 मैचों में 599 विकेट लिए थे और किंग्समीड में मैच के दूसरे दिन 600 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया.
अब इन चारों गेंदबाज़ों के नाम एक साथ खेले गए 38 मैचों में 600 से ज़्यादा विकेट हो गए हैं. यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब इन चारों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी में गिरे शुरुआती आठ विकेट लिए. इस चौकड़ी में पैट कमिंस सबसे आगे हैं. स्टार्क, हेज़लवुड और लियोन के साथ खेले गए मैचों में उन्होंने 160 विकेट लिए हैं.
स्टार्क 74 पारियों में 155 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हेज़लवुड 72 पारियों में 152 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. लियोन 140 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 70 पारियों में ये विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई चौकड़ी इस आंकड़े को पार करने वाली पहली यूनिट हैं और जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और मोईन अली की चौकड़ी से काफी आगे हैं, जिन्होंने एक साथ खेले गए 34 टेस्ट मैचों में कुल 433 विकेट लिए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी लाइन-अप तहस-नहस कर दी. कमिंस ने तीन विकेट लिए, जबकि हेजलवुड और लियोन ने दो-दो विकेट लिए और स्टार्क ने भी एक विकेट लिया. मेजबान टीम 197/8 के स्कोर पर मुश्किल में थी, तभी हेजलवुड ने मार्को जानसेन को आउट करके प्रोटियाज़ की मुश्किलें और बढ़ा दीं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 390 रन बनाए थे, जिसमें मैट रेनशॉ ने शानदार शतक लगाया था.
हालांकि, 9वें विकेट की साझेदारी ने यह पक्का कर दिया है कि साउथ अफ्रीका चाय ब्रेक तक बेहतर स्थिति में रहे. दूसरे दिन के दूसरे सेशन में चार विकेट गिरे और मेजबान टीम ने 123 रन भी बनाए. स्टब्स ने 32, मुल्डर ने 30 और मार्को जानसन ने 26 रन बनाए. तीनों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन तीनों ने अपने विकेट आसानी से गंवा दिए. इससे पहले, मैट रेनशॉ की 190 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: राजगीर में क्रिकेट का नया अध्याय, बिहार-उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक मुकाबले से रणजी ट्रॉफी का आगाज
यह भी पढ़ें: W,W,W,W: रणजी का नया सीजन, मगर मैदान में नजर आ रहा है शमी का वही पुराना अंदाज! दिल्ली को तो धो डाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं