- यह साल 2011 विश्व कप का सेमीफाइनल था
- क्या सचिन वास्तव में आउट थे ?
- किस पर आरोप लगा रहे हैं सईद अजमल?
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ चर्चा में रहे एक निर्णय के बारे में बड़ा खुलासा किया है. यह मैच मोहली में खेला गया था. और यह घटना तब घटी, जब सचिन तेंदुलकर 23 पर खेल रहे थे. इसी समय सईद की एक गेंद तब सचिन के पैड पर लगी, जब वह स्टंप्स के बिल्कुल सामने थे. जोरदार अपील हुई, तो अपायर इयान गोल्ड ने तुरंत ही उंगली उठा दी. तेंदुलकर ने रिव्यू लिया, तो गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी. और इस बात ने सचिन तेंदुलकर को आगे की पारी खेलने का मौका दिया. अब इस घटना के 12 साल बाद सईद अजमल ने यह आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है कि इस रिप्ले के आखिरी दो फ्रेम काट दिए गए, जिससे सचिन को बचाया जा सके.
ENG vs AUS, 2nd Test: "कप्तान पैट कमिंस ने मना किया था, लेकिन...", नॉथन लियॉन ने किया खुलासा
अजमल ने पाकिस्तान में एक पोडकास्ट में बातचीत में कहा कि मैं भारत में हुए साल 2011 विश्व कप में खेला. उन्होंने कहा कि अगर आप उस विकेट को याद करते हैं, तो मैं कहूंगा कि अंपायर और मैं अभी भी यह कहते हैं कि सचिन आउट थे. "उन्होंने" वीडियो के आखिरी दो फ्रेम काट दिए गए, जिससे बॉल लेग स्टंप मिस कर सके. अगर ये दोनों फ्रेम दिखाए जाते, तो गेंद सीधा मिड्ल स्टंप से टकराती.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह हुआ इस फैसले का असर
सचिन का रिव्यू से बचने का असर यह रहा कि सचिन तेंदुलकर ने 23 रन निजी योग पर बचने के बाद 115 गेंदों पर 85 रन बनाए. और उनकी पारी भारत की जीत में बहुत ही अहम रही. भारत ने अच्छा स्कोर खड़ा करते हुए पाकिस्तान को 29 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. भारत ने कोटे के 50 ओवरो में 9 विकेट पर 260 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 231 पर ऑलआउट हो गई. यह विश्व कप का 2011 का साल अजमल के करियर का सर्वश्रेष्ठ साल था. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इस साल अजमल ने 8 मैचों में 50 विकेट चटकाए.
--- ये भी पढ़ें ---
* WC 2023 Qualifier: स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज विश्व कप क्वालीफायर से बाहर
* T20 Blast: शाहीन अफरीदी का गदर, एक ही ओवर में 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज कर मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं