विज्ञापन

Pakistan vs Namibia Weather Update: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो पाकिस्तान को लगेगा झटका? सुपर 8 में कौन सी टीम पहुंचेगी, ऐसा है ताजा समीकरण

Pakistan qualification scenario for Super 8 – Explained: नामीबिया के लिए यह सम्मान की लड़ाई है. नामीबिया इस मैच को जीतकर पाकिस्तान के समीकरण को खत्म करने की कोशिश करेगा. ऐसे में यह मैच काफी दिलचस्प हो गया है. 

Pakistan vs Namibia Weather Update: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो पाकिस्तान को लगेगा झटका? सुपर 8 में कौन सी टीम पहुंचेगी, ऐसा है ताजा समीकरण
T20 World Cup 2026: Pakistan qualification scenario for Super 8 – Explained

Pakistan super 8 qualification scenario: पाकिस्तान और नामीबिया के साथ एक दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. आजके मैच को हर हाल में पाकिस्तान जीतना चाहेगी. यदि आज पाकिस्तान ने कोई गलती की तो पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. बता दें कि नामीबिया के लिए यह सम्मान की लड़ाई है. नामीबिया इस मैच को जीतकर पाकिस्तान के समीकरण को खत्म करने की कोशिश करेगा. ऐसे में यह मैच काफी दिलचस्प हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सुपर 8 के लिए ये 7 टीमें हुई कंफर्म, अब 1 स्पॉट के लिए 2 टीमों के बीच मुकाबला, जानें पूरा समीकरण

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो क्या होगा !
आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो नामीबिया को नुकसान होगा. दरअसल, बारिश के कारण रद्द  होने से  दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा. यह नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में रहेगा, जिससे वे 5 पॉइंट तक पहुंच सकते हैं और शायद सुपर 8 में जगह बना सकते हैं, बशर्ते उनका नेट रन रेट (NRR) USA से बेहतर हो. नामीबिया पर वॉशआउट का असर पड़ेगा, जिससे वे सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 'इसमें कोई शक नहीं है', ईशान किशन की बल्लेबाजी देख हैरत में हैं वसीम अकरम, बताया टी-20 क्रिकेट में दुनिया का सबसे स्पेशल बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- ICC नहीं, भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने किसके कहने पर मारी यू-टर्न, मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी

बारिश के कारण रद्द होने से नामीबिया को होगा नुकसान

सुपर 8 में कौन पहुंचेगा? 

पाकिस्तान, एक पॉइंट के साथ, जिससे वे 5 पॉइंट  पर पहुंच जाएंगे.

क्या है समीकरण: 5 पॉइंट के साथ, पाकिस्तान शायद USA (4 पॉइंट) से ऊपर रहेगा, यह मानते हुए कि USA अपने NRR में ज़्यादा सुधार नहीं करता है, और भारत अपनी बढ़त बनाए रखता है. 

दूसरा समीकरण
नामीब‍िया मैच जीत गई तो क्या होगा? 
नामीब‍िया के मैच जीतने से पाकिस्तान को नुकसान होगा. नामीबिया से हार के बाद पाकिस्तान 4 पॉइंट पर ही रहेगा. वहीं, यूएसए भी इस समय 4  पॉइंट पर है. ऐसे में फिर नेट रन रेट के साथ फैसला किया जाएगा. इस समय पाकिस्तानी टीम का नेट रनरेट -0.403 है, जबकि USA  का नेट रनरेट +0.787 है. यदि नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान को हार मिलती है और नेट रन भी बेहतर नहीं हो पाता है तो इससे यूएसए के टीम को फायदा होगा और अमेरिया भारत के साथ सुपर 8 में पहुंच जाएगी. बता दें कि नामीबिया पहले ही सुपर 8 से बाहर हैं. इसके अलावा ग्रुप ए में नीदरलैंड भी भी बाहर नहीं हुआ है. अगर नीदरलैंड भारत को हरा देता है तो उसके भी 4 पॉइंट हो जाएंगे. यानी पाकिस्तान, 

ऐसा हुआ तो पाकिस्तान सुपर 8 से हो जाएगा बाहर !

पाकिस्तान नामीबिया से हारता है और भारत नीदरलैंड से हारता हैं तो ग्रुप A में तीन टीमें 4 पॉइंट  पर रहेगी. ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा. इस समय यूएसए का नेट रन +0.787 है, यानी इस समीकऱण के तहत यूएसए की टीम को फायदा होगा. 

कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम

कोलंबो में बुधवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के अनुसार, बारिश की संभावना 67 प्रतिशत है. हालांकि, रात में यह संभावना घटकर 55 प्रतिशत हो जाती है. बारिश के कारण मैच में कभी-कभी रुकावट आने की उम्मीद है.अगर कोलंबो में मैच शुरू होने से पहले भारी बारिश होती है, तो मैच देर से भी शुरू हो सकता है. हालांकि, फैंस 20-20 ओवर के पूरे मैच की उम्मीद कर रहे हैं. 

नियम: 2026 T20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में मैच वॉशआउट होने पर, हर टीम को एक पॉइंट दिया जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 टीमें

टीमग्रुपपोजिशन
भारत ग्रुप ए1
वेस्टइंडीजग्रुप C1
श्रीलंकाग्रुप B1
जिम्बाब्वे ग्रुप B2
इंग्लैंडग्रुप C2
साउथ अफ्रीका ग्रुप D1
न्यूजीलैंड ग्रुप D2
पाकिस्तान/यूएसए/नीदरलैंडग्रुप ए?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com