विज्ञापन

'इसमें कोई शक नहीं है', वसीम अकरम ने वर्ल्ड क्रिकेट के इस खिलाड़ी को बताया T20 का स्पेशल बल्लेबाज

Wasim Akram react on Ishan Kishan: वसीम अकरम ने टी20 क्रिकेट के उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसे वो दुनिया का सबसे स्पेशल बल्लेबाज मानते हैं.

'इसमें कोई शक नहीं है', वसीम अकरम ने वर्ल्ड क्रिकेट के इस खिलाड़ी को बताया T20 का स्पेशल बल्लेबाज
Wasim Akram Big Statement on Ishan Kishan

Wasim Akram on Ishan Kishan: वसीम अकरम ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है, वसीम अकरन ने ईशान किशन को टी-20 क्रिकेट का स्पेशल बल्लेबाज करार दिया है. अकरम का मानना है कि अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान ने अपनी बल्लेबाजी से मैच को पलट दिया. वसीम अकरम ने ईशान किशन को लेकर कहा, "मेरे ख्याल से जब उनका 6 ओवर में 47 रन था और पहले ओवर में अभिषेक आउट हो चुके थे, ईशान ने कमाल की पारी खेली, वह एक स्पेशल खिलाड़ी है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन जब 47 पर एक विकेट गिर गए थे. तो हमने उस्मान तारिक को किस लिए रखा था". 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'ये हार मंजूर नहीं है', भारत से पीटने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, पाक टीम को दी चेतावनी

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दो सुपरस्टार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी- रिपोर्ट

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की. भारत की जीत में ईशान किशन ने शानदार 77 रन की पारी खेली, अपनी पारी में ईशान ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली, अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान ने 192.50 के स्ट्राइक के साथ रन बनाकर पाकिस्तानी गेंदबाजों के होश उड़ा कर रख दिए, ईशान को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारत को मिली हार के बाद अपनी राय दी और कहा, 'स्विंग ऑफ सुल्तान' ने आगे कहा,  'अब हमने गलतियां कर ली है . लेकिन अब वापस कैसे करना है .सुपर 8 में हमें जाना है. आगे बड़ी टीमों से मैच होने हैं. हमें यहां से आगे कैसे बढ़ना है, देखिए हमने सबकुछ कर लिया है. कैंप भी लग गए, हमने पहले सीरीज भी अच्छी खेल ली है, खिलाड़ियों का फॉर्म भी अच्छा है लेकिन यहां से आपको और कोई मदद नहीं कर सकता है, आपको खुद अपनी मदद करनी होगी, पीसीबी, कोच मैनेजर कुछ नहीं कर सकता है, आपको खुद पर विश्वास करके आगे बढ़ना होगा. आपको शुभकामनाएं हैं. आपको मेंटल लेवल पर काम करना होगा. तभी आप आगे बढ़ सकते हैं'.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com