Pakistan vs Namibia LIVE Score: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. पाकिस्तान का एक विकेट गिर चुके हैं. इस समय क्रीज पर साहिबज़ादा फ़रहान और कप्तान सलमान आगा मौजूद हैं. इस मैच को जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच पाएगी. आजके मैच में अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है तो 2024 की तरह ही एक बार फिर पाकिस्तान की जगह पर USA को सुपर-8 में जगह मिल जाएगी. ऐसे में आज नामीबिया अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन खेल खेलने की कोशिश करेगा. बता दें कि कोलंबो में बारिश का खतरा है ,अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान को सुपर 8 में जगह मिलेगी. क्योंकि पाकिस्तान के पास 5 अंक हो जाएंगे. जिससे यह टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगाी. (LIVE SCORE)
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफ़े, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फ़हीम अशरफ़, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
नामीबिया प्लेइंग इलेवन
लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल
ICC Men's T20 World Cup 2026 LIVE Updates: Pakistan vs Namibia LIVE Score Straight from Sinhalese Sports Club, Colombo
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं