पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश के लिए 102 रनों से जीत हासिल की. साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को मजबूत स्कोर दिलाया. नामीबिया की टीम 17.3 ओवरों में 97 रनों पर सिमट गई, जिसमें लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 23 रन बनाए.