विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

Pakistan vs Hong Kong : इस मुकाबले से होगा तय, भारत के साथ कौन सी टीम भिड़ेगी सुपर-4 में

अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारत के ग्रुप की दोनों टीमों ने कोई भी मुकाबला नहीं जीता है. वहीं ग्रुप B की बात करें तो वहां पर अफगानिस्तान दो जीत के बाद पहले स्थान पर है जबकि श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद अब दूसरे स्थान पर आ गई है. 

Pakistan vs Hong Kong : इस मुकाबले से होगा तय, भारत के साथ कौन सी टीम भिड़ेगी सुपर-4 में
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच आज मुकाबला
नई दिल्ली:

एशिया कप में आज एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. पाकिस्तान और हांगकांग के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के बाद ही तय होगा कि भारत के साथ आने वाले रविवार को कौन सी टीम मुकाबला खेलने जा रही है. 

अभी तक की अगर प्वाइंट टेबल की बात करें तो भारत के ग्रुप की दोनों टीमों ने कोई भी मुकाबला नहीं जीता है. वहीं ग्रुप B की बात करें तो वहां पर अफगानिस्तान दो जीत के बाद पहले स्थान पर है जबकि श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद अब दूसरे स्थान पर आ गई है. 

अब सुपर 4 मुकाबले के लिए तीन टीमें तय हो चुकी है. भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका. चौथी टीम का फैसला आज पाकिस्तान और हांगकागं के बीच होने वाले मुकाबले से होगा. यह मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा. उम्मीद तो ये ही की जा रही है कि पाकिस्तान की टीम आसानी से हांगकांक के खिलाफ जीत हासिल कर लेगी और सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी और अगर ऐसा होता है तो 4 सिंतबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से महामुकाबला देखने को मिलेगा. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस प्रकार है :-

संभावित एकादश पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह/मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी

संभावित हांगकांग एकादश: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, जीशान अली, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Hong Kong, Pakistan, Asia Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com