विज्ञापन

PAK vs SL: पाकिस्तान की जीत पर उछल पड़े शहबाज शरीफ, रात करीब 12 बजे क्या कहा? आपको भी जानना चाहिए

श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी टीम की खूब तारीफ की है.

PAK vs SL: पाकिस्तान की जीत पर उछल पड़े शहबाज शरीफ, रात करीब 12 बजे क्या कहा? आपको भी जानना चाहिए
फखर जमान और पाक पीएम शहबाज शरीफ

वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाक टीम को खास अंदाज में बधाई दी है. पीएम ने अनुभवी ओपनर फखर जमान और युवा खिलाड़ी अराफात मिन्हास एंव हसन नवाज की विशेष रूप से सराहना की है. जिन्होंने पाकिस्तान की यादगार जीत में अहम भूमिका निभाई है. शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते रात करीब 12 बजे (रात 11 बजकर 48 मिनट) पोस्ट करते हुए पाकिस्तान की जीत को ऐतिहासिक बताया और खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की है. उन्होंने लिखा है, 'लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई हो पाकिस्तान!'

पाक पीएम ने लिखा है, 'फखर जमान की शानदार शतकीय पारी के बाद दो होनहार युवा खिलाड़ियों अराफात मिन्हास और हसन नवाज ने बेहतरीन साझेदारी कर जीत की नींव रखी. बेहतरीन आयोजन, उम्दा टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला.'

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने लिखा है, 'मैं खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सबसे बढ़कर उन लाखों उत्साही प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो पूरी मजबूती से टीम के साथ बने रहे.'

शहबाज शरीफ ने भविष्य के लिए भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तान क्रिकेट को भविष्य में भी ऐसी अनेक शानदार सफलताएं और ऐतिहासिक जीतें मिलती रहे. यही मेरी शुभकामनाएं हैं.'

पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हराया 

वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में 325/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कामिंडु मेंडिस ने 131 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा पवन रत्नायके ने 77 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 326 रनों के लक्ष्य को पाक टीम ने 48.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए फखर जमान ने सर्वाधिक 127 रन बनाए. उनके अलावा साद बेग ने 74 और अराफात मिन्‍हास ने 61 रनों का योगदान दिया. हसन नवाज 45 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे. 

यह भी पढ़ें- World Record: बस 56 रन और ग्लेन फिलिप्स के नाम हो जाएगा यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Fakhar Zaman, Arafat Minhas, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com