भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मुकाबला आज (1 अक्टूबर 2026) सेडन पार्क में खेला जाएगा. जहां न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का बल्ला चलता है तो वह एक दो नहीं बल्कि तीन कुल बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. यहीं नहीं इस लिस्ट में एक रिकॉर्ड तो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
खबर लिखे जाने तक द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट के नाम दर्ज है. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में खेले गए पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 331 रन बनाए थे.
वहीं ग्लेन फिलिप्स भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 276 बना चुके हैं. अगर आखिरी मुकाबले में उनके बल्ले से 56 रन और निकलते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
331 रन - फिल साल्ट (इंग्लैंड) - पांच मैच की सीरीज - बनाम वेस्टइंडीज - साल 2023
316 रन - मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - छह मैच की सीरीज - बनाम इंग्लैंड - साल 2022
297 रन - साहिल चौहान (एस्तोनिया) - छह मैच की सीरीज - बनाम साइप्रस - साल 2024
290 रन - मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड) - पांच मैच की सीरीज - बनाम पाकिस्तान - साल 2023
285 रन - बाबार आजम (पाकिस्तान) - सात मैच की सीरीज - बनाम इंग्लैंड - साल 2022
चैपमैन के रिकॉर्ड को तोड़ने से 15 रन दूर फिलिप्स
मौजूदा समय में न्यूजीलैंड की तरफ से बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मार्क चैपमैन के नाम दर्ज है. जिन्होंने साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ 290 रन बनाए थे. फिलिप्स आज के मुकाबले में 15 रन और बना लेते हैं तो वह चैपमैन को पीछे छोड़ देंगे और न्यूजीलैंड की तरफ से बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.
फिलिप्स फिफ्टी के साथ हासिल करेंगे विशेष उपलब्धि
आज के मुकाबले में फिलिप्स के बल्ले से एक और 50+ का स्कोर निकलता है तो वह बाइलेटरल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में चार बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले विशेष खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. फिलहाल यह बड़ा रिकॉर्ड केवल रिजवान और जापान के सबाओरिश रविचंद्रन के नाम दर्ज है.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हैमिल्टन में फिर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू? जानिए कैसी रहेगी पिच और मौसम की चाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं