Khuda ka khauf kare: आए दिन हम पाकिस्तानी मीडिया चैनलों पर वहां के एक्सपर्ट से बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हुए देखते रहते हैं. यहां तक तो ठीक था, लेकिन अब वहां के क्रिकेट एक्सपर्ट ने बाबर की तुलना सचिन तेंदुलकर से करनी शुरू कर दी है. यही बात जब एक सच्चे क्रिकेट प्रेमी से पूछी गई तो वह बीच शो में ही आग बबूला हो गया.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जैसे ही शो के एंकर ने बाबर आजम की तुलना सचिन तेंदुलकर से की. वहां उपस्थित क्रिकेट एक्सपर्ट पूरी तरह से भड़क गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्सपर्ट ने सख्त शब्दों में कहा, ''इस तरह से पेट भर भरकर झूठ बोले जा रहे हैं लोग. ये इंसाफ नहीं है. आपने बाबर आजम को एक तरीके से सचिन तेंदुलकर के साथ खड़ा कर दिया है. खुदा का वास्ता. आपने 2003 का वर्ल्ड कप देखा है? क्या वैसी इनिंग्स खेल सकते हैं वो?''
एक्सपर्ट ने आगे बात करते हुए कहा, ''1998 में सचिन का पांव खराब हो गया था. ऐसे में शोएब अख्तर की गेंद पर पर कैच आउट हो गए थे. 155 की स्पीड से आ रही गेंदों को उन्होंने हीप पर जाकर ऑफ स्टंप के बाहर से शॉट लगाया था. मैंने उनको बल्लेबाजी करते हुए देखा है.''
एक्सपर्ट यही नहीं रुका. उसने आगे कहा, ''यहां हम खाली नहीं बैठे हैं. जो दिल में आए प्रमोशन करने के चक्कर में बोले जा रहे हैं. आप इतना ज्यादा आउट हो चुके हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट को गलत दिखा रहे हैं. ये इंसाफ नहीं कर रहे.''
यह भी पढ़ें- ''विजय परेड'' के दौरान "चैंपियंस" जर्सी में नजर आएंगे भारतीय खिलाड़ी, संजू सैमसन ने दिखाई एक झलक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं