विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लिश खिलाड़ियों का खास स्वागत, सिर पर सजाई पश्तून टोपी, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंग्लिश टीम पाकिस्तान पहुंच गई है. खिलाड़ियों का खास अंदाज में स्वागत किया गया है. उन्हें पश्तून टोपी/जिन्ना टोपी पहनाई गई है.

VIDEO: पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लिश खिलाड़ियों का खास स्वागत, सिर पर सजाई पश्तून टोपी, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
इंग्लैंड के खिलाड़ियों का शानदार तरीके से हुआ स्वागत

जल्द ही पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेला जाने वाला है. जिसके लिए इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंच गई है. वहां उनका खास तरीके से स्वागत किया गया है. इस पल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें खिलाड़ियों को खास तरीके की टोपी पहनाई गई है. यही नहीं उन्हें पीसीबी के आला अधिकारियों की तरफ से फूलों से भरा गुलदस्ता भी भेंट किया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

पश्तून टोपी/जिन्ना टोपी पहनाकर इंग्लिश खिलाड़ियों का हुआ स्वागत 

इंग्लिश खिलाड़ियों को जो टोपी पहनाई गई है. वह टोपी कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास हैं. दक्षिण एशिया खासकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पश्तून टोपी/जिन्ना टोपी सिर ढकने के लिए एक पारंपरिक पहनावा है. खास टोपी को आमतौर पर भेड़ के ऊन से बनाया जाता है. जिसका ऊपरी हिस्सा गोल और चपटा होता है. किनारा चारों तरफ मुड़ा हुआ होता है. जिसे जरूरत के मुताबिक ऊपर नीचे किया जा सकता है. 

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे ट्राई-सीरीज का फुल शेड्यूल

18 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - रावलपिंडी
20 अक्तूबर - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - रावलपिंडी
22 अक्तूबर - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड - रावलपिंडी
25 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - लाहौर
27 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - लाहौर
29 अक्तूबर - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड - लाहौर
31 अक्टूबर - ट्राई-सीरीज का फाइनल - लाहौर

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम 

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शादाब खान, अबरार अहमद, नसीम शाह, सईम अयूब, हारिस रऊफ, मुहम्मद गाजी गोरी, हसन नवाज, सुफियान मुकीम, अराफात मिन्हास, साद बैग और रजाउल्लाह.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, मेसन क्रेन, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, जेम्स कोल्स और सोन्नी बेकर. 

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), लाहिरू उदारा (पाथुम निसांका के बाहर होने पर शामिल), अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा. 

यह भी पढ़ें- बल्लेबाज या गेंदबाज नहीं बने तो क्या? क्रिकेट में खिलाड़ी बने बिना भी बना सकते हैं शानदार भविष्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com