विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिनीबस और टैंकर की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आरिफवाला में एक मिनीबस और तेल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. हादसा सोमवार शाम हुआ, जिसमें कई यात्री वाहन में फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंकर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिनीबस और टैंकर की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मिनीबस और एक तेल टैंकर की भिड़ंत में दो बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह दुर्घटना सोमवार शाम लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर आरिफवाला में हुई. पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता के अनुसार, मुल्तान से पाकपट्टन जा रही एक मिनीबस की आरिफवाला में सड़क पर सामने से आ रहे तेल टैंकर से टक्कर हो गई.

प्रवक्ता ने और क्या बताया ?

प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर के कारण कई यात्री क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गए और कई लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने कहा, "दो नाबालिग बच्चों समेत कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर है."

उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदार सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा के कर्मियों के आने से पहले बचाव कार्य शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार तेल टैंकर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण उसकी यात्री बस से टक्कर हो गई. ‘रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में फिर निशाना बना LPG टैंकर, 24 भारतीय सुरक्षित, एक भारतीय नाविक लापता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Minibus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com