विज्ञापन

Who Are You के जवाब में बोला I Am Fine, पाकिस्तानी स्टार और अमेरिकन क्रिकेट गर्ल का VIDEO वायरल

पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Who Are You के जवाब में बोला I Am Fine, पाकिस्तानी स्टार और अमेरिकन क्रिकेट गर्ल का VIDEO वायरल
Iftikhar Ahmed Viral Video
NDTV

पाकिस्तानी क्रिकेटरों की अंग्रेजी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. मोहम्मद रिजवान और उमर अकमल जैसे खिलाड़ियों के कुछ इंटरव्यू पहले भी वायरल हो चुके हैं. अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद का नाम भी जुड़ गया है, जिनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस भी खुलकर मजे ले रहे हैं.

दरअसल, पाकिस्तान में 'चाचा' के नाम से मशहूर इफ्तिखार इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. इसी दौरान 'अमेरिकन क्रिकेट गर्ल' के नाम से लोकप्रिय क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर इजाबेला थॉम्पसन ने उनका इंटरव्यू लिया. बातचीत की शुरुआत में इजाबेला ने कहा, 'मैं अमेरिकन क्रिकेट गर्ल हूं, आपका नाम क्या है?' सवाल सुनने के बाद इफ्तिखार ने जवाब दिया, 'I am fine' (मैं ठीक हूं).

जवाब के बाद इजाबेला रह गईं हैरान 

इफ्तिखार का यह जवाब सुनकर इजाबेला भी कुछ पल के लिए हैरान रह गईं. इस पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि इफ्तिखार सवाल को ठीक से समझ नहीं पाए थे या फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था.

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती मजेदार पल के बाद इफ्तिखार ने बाकी सवालों के जवाब अंग्रेजी में ही दिए. जब उनसे युवा क्रिकेटरों के लिए सलाह मांगी गई तो उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में सफलता के लिए फिटनेस का स्तर ऊंचा होना चाहिए और बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी जरूरी है. 36 वर्षीय इफ्तिखार अहमद ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2024 में खेला था.

इफ्तिखार अहमद का क्रिकेट करियर

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. 36 वर्षीय इफ्तिखार ने पाकिस्तान के लिए अब तक 4 टेस्ट, 28 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. बल्लेबाजी में उन्होंने 98 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 85 पारियों में 1673 रन बनाए हैं, जिसमें एक वनडे शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.

वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 109 रन है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 998 रन बनाए हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इफ्तिखार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 111 चौके और 64 छक्के लगाए हैं. गेंदबाजी में भी उन्होंने योगदान देते हुए 25 विकेट झटके हैं, जिसमें वनडे में 5/40 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. पाकिस्तान टीम में वह लंबे समय तक एक भरोसेमंद फिनिशर और पार्ट-टाइम स्पिनर की भूमिका निभाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'अब एक हफ्ते की छुट्टी घोषित कर दीजिए', 6 ओवर वाले मैच में जीत पर PM शहबाज की खुशी देख यूजर्स ने किया ट्रोल

यह भी पढ़ें-  द्रविड़ की वजह से टूटा दिल तो मां को लगाया फोन, और कुछ इस तरह जर्सी नंबर 45 ने रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें- 'न्याय नहीं हो रहा...,' अभिषेक-ईशान और वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह ने उठाई आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com