विज्ञापन
21 days ago

Live Update Congress Jan Mahabhiyog: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम चल रहा है. कांग्रेस ने इस आयोजन को 'सड़क पर संसद' नाम दिया है. इस कार्यक्रम में मॉक संसद का भी आयोजन किया गया है. इस मॉक संसद की अध्यक्षता मीरा कुमार कर रही हैं. मॉक संसद में मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग और सरकार पर 6 आरोप लगाए.

Live Update

Weather Update Today Live Update: चक्रवात तूफान अर्नब का असर आज भी बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट है. उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बीच ही यात्रा जारी है. ऐसे में यहां लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठंड का असर भी बढ़ने की संभावना है. 

Congress Jan Mahabhiyog: मोदी शाह का कवच नहीं बचा पाएगा, आप उनके मोहरे हैं: CEC ज्ञानेश कुमार को राहुल गांधी की चेतावनी

राहुल गांधी ने कहा, 'हो सकता है कि मोदी और शाह सबसे ऊपर हों. हम उनसे निपट लेंगे, लेकिन आप उनके मोहरे हैं, इसलिए आप हमारा पहला निशाना हैं. अगर ज्ञानेंद्र कुमार जी, या उनके नीचे काम करने वाले पांच-सात लोग यह सोचते हैं कि उन्हें 'इम्युनिटी' बचा लेगी, तो मैं उन्हें प्यार और स्नेह के साथ सलाह देना चाहूंगा कि वे देश में चल रहे हालात पर एक नज़र डालें. कृपया बाहर के लोगों का मिजाज समझें. आप कल ही देख लेंगे. कल आप देखेंगे कि दिल्ली की सड़कों पर एक राजनीतिक हथियार उतारा जाने वाला है. एकजुट विपक्ष आपको दिखा देगा कि इस देश की जनता का असल मिजाज क्या है. आप चुनावों में धांधली करते रह सकते हैं. आप CBI, ED और देश की हर एक संस्था को नियंत्रित कर सकते हैं और उनका दुरुपयोग होने दे सकते हैं. लेकिन हम आपको गारंटी देते हैं कि यह सब बस कुछ समय के लिए है.'

2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव: राहुल गांधी

CEC ज्ञान कुमार के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन के सांकेतिक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं, यानी बीजेपी के लोग - वे अवैध तरीके से पहुंचे हैं."

उन्होंने कहा कि मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं. 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए. यानी हर सात भारतीयों में से एक. भारत के 15% मतदाताओं के नाम हटा दिए गए. पिछले लोकसभा चुनाव में, इन मतदाताओं ने कथित तौर पर वोट डाला था. विपक्ष और चुनाव जीतने वालों के बीच वोटों का अंतर 3% था. यानी, चुनाव 3% वोटों के अंतर से जीता गया था और अब चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि इनमें से 15% मतदाताओं को वोट नहीं डालना चाहिए था. इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग खुद मान रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है.

सबसे पहली वोट चोरी नेहरू ने की: संबित पात्रा

CEC ज्ञान कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की मॉक संसद को लेकर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज वोट चोरी के उनके आरोप के संदर्भ में, हां, वोट चोरी के दावे में सच्चाई है. सच में वोट चोरी हुई थी. आज 31 अक्टूबर है. यह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है. अगर भारत में कभी वोट चोरी हुई है, तो वह गांधी परिवार के पहले सदस्य पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी, जिन्होंने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के वोट चुरा लिए थे. उन नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री चुनने के लिए एक मतपेटी में अपना वोट डाला था. उन वोटों को चुराकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन गए - एक ऐसे प्रधानमंत्री जिन्हें चुना नहीं गया था."

Congress Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाना चाहिए... मॉक संसद में बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "यह स्पष्ट है कि दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपनी सरकार के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जो आजीवन कानूनी सुरक्षा दी थी, उसका मकसद देश और भारत के संविधान के खिलाफ उनके द्वारा किए गए आपराधिक कार्यों को छिपाना था. इसलिए, उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए. भारत की साठ प्रतिशत से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों और 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में इकट्ठा हुए नागरिकों ने यह संकल्प लिया है कि भारत की जनता के साथ किए गए इस गंभीर विश्वासघात के लिए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भारतीय संविधान के कानूनी ढांचे के अनुसार देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए."

Congress Jan Mahabhiyog: खरगे का RSS पर निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उदाहरण के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम या फ्रांस को ही लें. इनमें से कई देशों में, लोकतंत्र की स्थापना के तुरंत बाद महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया था. लेकिन भारत एक ऐसा देश है, जिसने अपना संविधान लागू होते ही सभी को यह अधिकार दे दिया. इसने महिलाओं, दलितों, वंचितों और गरीबों को - उनकी पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना - यह अधिकार दिया. उस समय भी, RSS ने इस अधिकार पर आपत्ति जताई थी और इसका विरोध किया था."

Congress Jan Mahabhiyog: 'बाहरी लोगों और घुसपैठियों का बहाना बना रही सरकार'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की मॉक संसद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "ECI ने रातों-रात SIR की घोषणा कर दी. इसे पूरे देश में लागू किया गया, जिसका असल मकसद BJP के विरोधियों के वोट हटाना था. मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बाहरी लोगों और घुसपैठियों का बहाना ले रही है. उनका आरोप है कि हम घुसपैठियों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. हम तो बस असली और वैध मतदाताओं के नाम बने रहने की वकालत कर रहे हैं. हम ऐसा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कर रहे हैं.

Congress Jan Mahabhiyog: पहले सांसद चुराए, सरकारें गिराईं और अब वोट चुरा रहे: खरगे

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की मॉक संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, '2014 से, सत्ता हथियाने और उसे बनाए रखने के लिए हर मुमकिन साजिश रची गई है. इन्होंने सांसदों को चुराया है, राजनीतिक दलों को तोड़ा है, सरकारों को गिराया है और इलेक्टोरल बॉन्ड, ED तथा CBI का इस्तेमाल किया है. अब ये वोट चुरा रहे हैं. हमारे पास वोटों की ऐसी चोरी के सैकड़ों उदाहरण हैं. ज्ञानेश कुमार इस चोरी को इसलिए अंजाम दे पा रहे हैं क्योंकि 'मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023' मौजूद है. यह कानून दिसंबर 2023 में विपक्ष के 145 सांसदों को निलंबित करके पारित किया गया था. यह शर्मनाक और अपमानजनक है. यह कानून चुनाव आयुक्तों को जीवन भर के लिए एक सुरक्षा कवच देता है. एक ऐसा सुरक्षा कवच जो भारत के राष्ट्रपति या भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी हासिल नहीं है.

Congress Jan Mahabhiyog: PM और गृहमंत्री के निर्देश पर चुनाव आयोग चला रहे ज्ञानेश कुमार- खरगे

CEC ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन की मॉक संसद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'CEC ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देशों पर चुनाव आयोग चला रहे हैं. सात महीने पहले, विपक्ष के 193 सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में CEC को हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था. लेकिन, हमारे नोटिस खारिज कर दिए गए और उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसलिए, आज हम जो प्रस्ताव लाए हैं, उसका उद्देश्य एक संवैधानिक संस्था की गरिमा की रक्षा करना है. CEC के खिलाफ हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. हमारा मकसद यह है कि चुनाव आयोग संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष होकर काम करे, ताकि आम आदमी का उस पर भरोसा बना रहे. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के वोटिंग अधिकार, दिल्ली में बैठे किसी व्यक्ति द्वारा चुपके से कंप्यूटर से हटा न दिए जाएं.'

 

Congress Jan Mahabhiyog: विपक्ष की मॉक संसद शुरू

INDIA ब्लॉक की मॉक संसद और जन-महाभियोग कार्यक्रम शुरू हो गया है. यह मॉक संसद कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही है. इस मॉक संसद की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं. इस मॉक संसद में राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत विपक्ष के सांसद और अन्य नेता मौजूद हैं.

Congress Jan Mahabhiyog: राहुल गांधी खरगे के आवास पहुंचे,

इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम थोड़ी देर में शुरू होगा. इसके लिए राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंच चुके हैं.

Congress Janm Mahabhiyog: थोड़ी देर में शुरू होगा कांग्रेस का जन-महाभियोग कार्यक्रम

थोड़ी देर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का जन-महाभियोग कार्यक्रम शुरू होगा. खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के कई सांसद, कुछ सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र नेता, SIR प्रभावित लोग पहुंच चुके हैं. करीब 20 दलों के नेता कार्रवाई में अपनी बात रखेंगे. करीब चार घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, SIR प्रभावित लोगों को भी बोलने का मौका मिलेगा. खरगे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे. राहुल गांधी के भाषण के बाद सांकेतिक महाभियोग प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

पीएम मोदी ने चिराग पासवान को दी बधाई

पीएम मोदी ने चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा 'केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बहुत मददगार साबित होगा और इससे हमारे किसानों को भी लाभ मिलेगा. उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.'

दिल्ली एनसीआर में निर्माण पर रोक

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए निर्माण पर रोक लगा दी है. 5 से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ रोक लगेगी. यह रोक धूल उड़ाने वाले बाहरी कामों पर लागू होगी. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी निर्माण कार्य नहीं होगा. 

400 करोड़ रुपए की परियोजना

पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन गुजरात में नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया. 

पीएम मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी पुष्पांजलि

गुजरात केवड़ियां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे.

दिल्ली में बारिश से राहत

दिल्ली में बारिश की वजह से हवा साफ हुई है, AQI यहां पर 100 से नीचे चला गया है. दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 

भारत को नशा मुक्त बनाना है: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा 'इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है. आज सरदार पटेल की जयंती पर मैं पूरे देश के लोगों से उस लक्ष्य के लिए अपील करता हूं जो हमने तय किया है कि 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाना. प्रधानमंत्री ने जो 'विकसित भारत' की कल्पना की है उसका पहला चरण 'नशा-मुक्त भारत' की रचना का है.'

अमित शाह ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, अनेक राजा रजवाड़ों को एक माला में पिरो कर अखंड भारत का निर्माण किया. भारत का भौगोलिक सांस्कृतिक तौर पर एक सूत्र में पिरोया. लोग कहते थे आजादी के बाद भारत बिखर जाएगा लेकिन सरदार साहेब ने वो करके बताया जो लोगों को असंभव लगता था. सरदार साहेब के संकल्पों का भारत दुनिया के सामने गौरव है, भारत नक्सलवाद से मुक्त होकर नशा मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है. सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से 2029 तक भारत को नशा मुक्त कर देंगे.'

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 8 बजे केवड़िया पहुंचेंगे. जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित करेंगे.

तूफान अर्नब से आज भी बारिश

तूफान अर्नब की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान अर्नब का असर कम हो गया है. लेकिन बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है. जिससे ठंड का असर भी बढ़ रहा है. 

दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का महा जनभियोग

दिल्ली में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन का जन महाभियोग आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह प्रस्ताव लाया जाएगा. कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को सड़क पर संसद नाम दिया गया है. विपक्ष यह रैली कल प्रस्तावित भी थी. लेकिन बारिश की वजह से यह रैली निरस्त कर दी गई थी. अब आज यह आयोजन किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jan Mahabhiyog, Weather Update Today, Weather Live Update, Congress News, Weather Update News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com