- राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़े-बड़े सोशल मीडिया स्टार को हार का सामना करना पड़ रहा है.
- भीलवाड़ा में चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू को पंचायत चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी.
- पवन साहू के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, परंतु उनकी पत्नी को मात्र 277 वोट मिले.
Rajasthan Panchayat Election Result: सोशल मीडिया के इस दौर में फॉलोअर तो मिल जाते हैं लेकिन उसी अनुपात में चुनाव में वोट मिले, यह तय नहीं. राजस्थान पंचायत चुनाव में यह बात आज फिर से साबित हुई. राजस्थान के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू (Pawan Sahu) ने पंचायत चुनाव में सरपंच के पद पर अपनी पत्नी को खड़ा किया था. सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी और ताबड़तोड़ प्रचार से लग रहा था कि वो आसानी से जीत जाएंगे. लेकिन जब रिजल्ट आया तो यह साफ हो गया कि फॉलोअर वोट की गारंटी नहीं है.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फूलिया खुर्द से चुनाव लड़ रही थी. वो सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में थी. इस चुनाव के लिए पवन साहू ने जमकर प्रचार किया, लेकिन उनकी पत्नी कोमल को मात्र 277 वोट मिले.
यूट्यूब पर 2.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स, इंस्टा पर 70 लाख फॉलोअर्स
कोमल के पति पवन साहू के यूट्यूब पर 2 करोड़ 77 लाख सब्सक्राइबर्स है. जबकि इंस्टाग्राम पर उसे 70 लाख लोग फॉलो करते हैं. वो सोशल मीडिया पर जिम और फिटनेस से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हैं. फूलिया खुर्द ग्राम पंचायत से भगवतीलाल सोनी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सरपंच कालूराम जाट को हराया. भगवतीलाल सोनी को 1203 वोट मिले. जबकि पूर्व सरपंच कालूराम जाट को 797 वोट मिले. इधर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू को मात्र 277 वोट मिले. वो तीसरे स्थान पर रही.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू का यूट्यूब और इंस्टा पर लाखों में फॉलोअर्स हैं.
Photo Credit: NDTV
बताया जाता है कि इस चुनाव में पवन साहू खुद के पैसे से हैंडपंप ट्यूबल लगा रहा था. लोगों से घर बनवाने की अपील कर रहा था लेकिन फिर भी पंचायत के लोगों ने उन्हें वोटों नहीं दिया.
सरपंच चुनाव में हार के बाद क्या बोला पवन साहू?
चुनाव में मिली करारी हार के बाद पवन साहू का एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें वो अपने समर्थकों से घिरा नजर आ रहा है. वीडियो में पवन साहू कहता दिख रहा है कि, "अपने पास सिर्फ पांच दिन थे. पांच दिन में हमने जो किया, वह बहुत अच्छा किया. मुझे लगता है कि हमने एक तरह से टफ कॉम्पिटिशन पार किया है.
नहीं चला सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स वाले पवन साहू का भी जादू पवन साहू फुलिया खुर्द 1176 वोटो से हारे कुल 277 वोट मिले। सोशल मीडिया के फॉलोवर आपको कभी नहीं जिता पाएंगे । काम तो जमीनी पकड़ ही आएगी जोधपुर के ओमजी के बाद भीलवाड़ा के पवन साहू की हार ने यह साबित कर दिया है https://t.co/N6Fe5ykjwQ
— Arvind Chotia (@arvindchotia) October 31, 2026
हार को स्वीकारते हुए पवन साहू ने कहा कि जीवन का दायरा सिर्फ सरपंच पद तक सीमित नहीं है. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, "जिन भी लोगों ने मेरे साथ मेहनत इतनी भाग-दौड़ की, उन सब लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. हम सिर्फ चुनाव ही हारे हैं, लेकिन अपने लिए सिर्फ सरपंच पद ही बहुत कुछ नहीं था.
जोधपुर में 1.4 मिलियन फॉलोअर वाले ओम प्रकाश को मिले थे मात्र 33 वोट

बीते दिनों ऐसा ही एक और मामला राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां तहसील से सामने आया था. जहां इंदों की ढाणी ग्राम पंचायत से 21 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ज्योतिषी ओम प्रकाश बिश्नोई सरपंच का चुनाव हार गए थे. लेकिन उन्हें कुल 1,600 वोट में से महज 33 वोट ही मिले.
यह भी पढ़ें - राजस्थान: सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट मिले सिर्फ 33! सरपंच चुनाव में इन्फ्लुएंसर की करारी हार
इनपुट- भीलवाड़ा से नवीन जोशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं