विज्ञापन

'मेरी आरजू से भी बढ़कर...' पाक‍िस्‍तानी जज जाशिया रहमान ने सुनाई शायरी, VIDEO भारत में भी वायरल

Zashia Rehman पाकिस्तान में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज हैं. इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 400 लॉ ग्रेजुएट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने न्यायपालिका और युवा पीढ़ी के बीच संवाद की अहमियत बताई. कार्यक्रम में सुनाई गई उनकी शायरी भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

'मेरी आरजू से भी बढ़कर...' पाक‍िस्‍तानी जज जाशिया रहमान ने सुनाई शायरी, VIDEO भारत में भी वायरल
जाशिया रहमान, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, पाक‍िस्‍तान
  • पाकिस्तान की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जाशिया रहमान ने लॉ ग्रेजुएट्स को संवाद बढ़ाने का संदेश दिया है
  • जाशिया रहमान ने न्यायपालिका और युवा वकीलों के बीच दूरी कम करने के महत्व पर विशेष रूप से ज़ोर दिया है
  • उनका यह वीडियो 400 लॉ ग्रेजुएट्स के लिए शुभकामनाएं और विचार साझा करने के लिए रिकॉर्ड किया गया था

Zashia Rehman Pakistan ADJ: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की न्यायिक अधिकारी जाशिया रहमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह लॉ ग्रेजुएट्स और अधिवक्ताओं को संबोधित करती दिखाई दे रही हैं. उनकी बातों में जहां न्यायपालिका और नई पीढ़ी के बीच बेहतर संवाद का संदेश है, वहीं अंत में सुनाई गई शायरी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. एडीजे जाश‍िया रहमान का वीड‍ियो पाक‍िस्‍तान ही नहीं बल्कि भारत में भी वायरल हो रहा है. 

400 लॉ ग्रेजुएट्स के लिए संदेश

वायरल वीडियो के कैप्शन के अनुसार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जाशिया रहमान का यह संदेश 400 लॉ ग्रेजुएट्स के लिए दिया गया था, जिन्हें उन्होंने शुभकामनाएं दीं और अपने विचार शेयर किए. वीड‍ियो में जाशिया रहमान कहती हैं, "मेरा नाम जाशिया रहमान है. मैं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज हूं. मेरा मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए. युवा पीढ़ी, न्यायपालिका और इस क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे वकीलों के बीच जो दूरी थी, उसे कम करना बेहद जरूरी है." 

zashia rehman adj pakistan viral video 400 law graduates poetry message

जाशिया रहमान, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज   Photo Credit: sindh judicial academy

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को न्यायिक व्यवस्था के करीब लाने का काम करते हैं. उनके अनुसार, इस कार्यक्रम की मेजबानी करना और प्रतिभागियों के लिए फैसिलिटेशन सत्र आयोजित करना उनके लिए सम्मान और विशेष अवसर की बात रही. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि न्यायपालिका और कानून के छात्रों के बीच संवाद बढ़ेगा तो इससे न्याय व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. 

जाशिया रहमान  ने युवा कानून स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शायरी भी सुनाई. उन्होंने कहा, 

"खुशियों हो हरदम तेरे मुकद्दर का सितारा,
 खुशियों हो हरदम तेरे मुकद्दर का सितारा,
 मेरी आरजू से भी बढ़कर, तेरी आस से भी ज्यादा."

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी इन पंक्तियों का स्वागत तालियों के साथ किया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इन पंक्तियों को व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है.


कौन हैं जाशिया रहमान?

जाशिया रहमान पाकिस्तान की चर्चित न्यायिक अधिकारी हैं और सिंध न्यायिक अकादमी से फैकल्टी सदस्य के रूप में भी जुड़ी रही हैं. वह न्यायिक प्रशिक्षण और कानूनी शिक्षा से संबंधित गतिविधियों में भाग लेती रही हैं. पाक‍िस्‍तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 18 अक्टूबर 2024 को सिंध सरकार ने 30 वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया था. इस सूची में जाशिया रहमान का नाम भी शामिल था. यह पदोन्नति सिंध हाईकोर्ट की विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर की गई थी. 

zashia rehman pakistan adj viral video

zashia rehman pakistan adj viral video

क्यों चर्चा में है वीडियो?

यह वीडियो किसी न्यायिक फैसले या विवाद की वजह से नहीं, बल्कि युवा वकीलों और लॉ ग्रेजुएट्स के लिए दिए गए संदेश के कारण चर्चा में है. Zashia Rehman ने अपने संबोधन में नई पीढ़ी, बार और न्यायपालिका के बीच संवाद बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. इसके साथ ही शुभकामनाओं के रूप में सुनाई गई उनकी शायरी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है. 
 
यह भी पढ़ें- 
शेख हसीना के ‘भागने वाले वीडियो' से जुड़े पूर्व बांग्लादेशी एयरफोर्स अफसर की रहस्यमय मौत, कौन थे केएम तहसीफ? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World, India, Pakistan, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com