विज्ञापन

263 करोड़ गावस्कर की नेटवर्थ, 4.17 करोड़ आईपीएल फीस, स्टार्ट-अप में हिस्सेदारी, जानें कमाई के कुल स्रोत

सुनील गावस्कर का करियर 1977 में तब शुरू हुआ, तब खिलाड़ियों को नाममात्र की फीस मिली थी, लेकिन पिछले करीब 39-40 साल के सफर में कमेंट्री, ब्रॉडकास्टिंग और बाकी व्यवसायों से सनी ने अच्छी-खासी संपत्ति खड़ी की है

263 करोड़ गावस्कर की नेटवर्थ, 4.17 करोड़ आईपीएल फीस, स्टार्ट-अप में हिस्सेदारी, जानें कमाई के कुल स्रोत
पूर्व कप्तान औ दिग्गज कमेंटेटर सुनील गावस्कर
source: X

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने समय ही नहीं, बल्कि खेल के महानतम बल्लेबाजों में एक गिने जाते हैं. सनी ने अगली पीढ़ी को बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि खेल बिजनेस को भी गढ़ना सिखाया. गावस्कर ने जो व्यवसाय शुरू किए, वह आगे भी खिलाड़ियों के लिए आजीविका बनाने और इसमें नए मानक स्थापित करने में मदद की. चाहे वह लेखन हो, कमेंट्री हो, या फिर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट या फिर कोई और दूसरा पेशा. कुल मिलाकर गावस्कर तूफानी गेंदबाजों से लोहा लेते हुए क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि व्यापार में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. चलिए आज हमारी सीरीज में जानिए की गावस्कर की कुल नेटवर्थ= (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) कितनी है. गावस्कर की कहां-कहां प्रॉपर्टी हैं, उनकी स्टार्ट-अप में कुल कितनी हिस्सेदारी है और कहां-कहां से उन्हें कितनी कमाई होती है, आदि. 

यह भी पढ़ें: 75 करोड़ की नेटवर्थ, 4 बिजनेस में भुवनेश्वर कुमार की हिस्सेदारी, आज बेचें, तो होगी इतनी कमाई

गावस्कर के क्रिकेट करियर से कुल कमाई

सनी का दौर  वह समय था, जब क्रिकेट में पैसा न के बराबर था. खिलाड़ियों को तब नाम मात्र की फीस मिलती थी. सुनील गावस्कर का 16 वर्षों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (1971-1987) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की वित्तीय साख के शुरुआती दौर में बीता। 1970 और 1980 के दशक में भारतीय क्रिकेटरों को प्रति टेस्ट मैच बेहद मामूली दैनिक भत्ता और मैच फीस प्राप्त होती थी. 125 टेस्ट और 108 एकदिनी मैचों के अपने संपूर्ण करियर के दौरान गावस्कर कुल मिलाकर 20-30 लाख रुपये की कमाई की. अब आप समझ सकते हैं कि उन दिनों क्रिकेट में कितना पैसा होता था था. सौ से ऊपर टेस्ट खेलने वाला दिग्गज बल्लेबाज आज के दौर के खिलाड़ियों के मुकाबले नाममात्र का ही पैसा सक्रिय क्रिकेट से कमा सका. 

गावस्कर की कुल संपत्ति

यह एकदम साफ है कि गावस्कर ने जितना पैसा सक्रिय क्रिकेट से नहीं कमाया, उससे कई गुना पैसा उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग कमेंट्री और बाकी बातों से कमाया.  और अभी तक के सफर में अलग-अलग स्रोत से प्राप्त जानकारी के अनुसार गावस्कर की वर्तमान नेटवर्थ करीब 250-230 करोड़ रुपये है. चलिए डिटेल से जानिए कि गावस्कर की संपत्तियां कहां-कहां हैं

सुनील गावस्कर  की नेट वर्थ और निवेश

महान बल्लेबाज की संपत्ति का ढांचा पारंपरिक परिसंपत्तियों जैसे अचल संपत्ति और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के साथ-साथ न्यू-एज फिनटेक, स्पोर्ट्स लीग्स और अनलिस्टेड स्टार्टअप्स में बंटा हुआ है. चलिए आप डिटेल और ब्रेक-से जानिए

                    संपत्ति की श्रेणी
अनुमानित मूल्य (₹ करोड़ में)कुल संपत्ति का प्रतिशतप्रमुख स्रोत व विवरण
अचल संपत्ति₹140 - ₹160 करोड़58%मुंबई (वर्ली सी-फेस), उत्तर गोवा (इस्प्रावा विला) और दुबई (JVT) की संपत्तियां
स्टार्टअप व निजी इक्विटी₹30 - ₹45 करोड़15%सैमको वेंचर्स, बिंका गेम्स, चेकबुक और डिल्ली डिल्वाले फ्रैंचाइज़ी
तरल संपत्ति व वित्तीय बाजार₹40 - ₹50 करोड़18%डेट म्यूचुअल फंड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट्स और लिस्टेड शेयर्स
ब्रांड इक्विटी व ट्रेडमार्क
                  ₹20 - ₹25 करोड़
9%PMG ट्रेडमार्क, बौद्धिक संपदा अधिकार और पर्सनालिटी राइट्स
कुल नेटवर्थ₹250 - ₹263 करोड़100%संचयी बाजार मूल्यांकन

गावस्कर की सालना और मासिक कमाई

गावस्कर वर्तमान में वैश्विक क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग और कॉरपोरेट ब्रांड स्पेस में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले विश्लेषकों में शामिल हैं. उनका सालाना कमाई ₹25 करोड़ से ₹35 करोड़ के आस-पास है. मतलब वह हर महीने करीब  ₹2 करोड़ से ₹2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं.  केवल आईपीएल के एक सीजन में कमेंट्री और पूर्व-मैच विश्लेषण के लिए उन्हें लगभग ₹4.17 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें ₹12.14 लाख प्रति मैच दिन और लगभग ₹60.70 लाख प्रति सीरीज का पारिश्रमिक प्राप्त होता है.

वहीं  गावस्कार का गावस्कर का मेरठ स्थित Sanspareils Greenlands (SG) के साथ चार दशकों पुराना ऐतिहासिक जुड़ाव है. इसके अतिरिक्त, वे थम्स-अप, दिनेश शूटिंग्स, अगामी रियल्टी, ट्राइटन लोसर, एलजी और इंडियन ऑयल जैसे ब्रांड से सालाना अच्छी फीस वसूलते हैं. इससे अलग सनी दुनिया भर के अलग-अलग अखबार, वेबसाइट्स के लिए लिखे कॉलम और न्यूज चैनल के साथ साथ अनुबंध से भी मोटी कमाई करते हैं. बीसीसीआई से मासिक पेंशन भी उन्हें मिलती है.

आय का माध्यमअनुबंध मॉडल/फीसअनुमानित वार्षिक योगदान (₹ करोड़)
आईपीएल कमेंट्री प्रति सीजन रिटेनर फीस (IPL 2025 में ₹4.17 करोड़)₹4.17 - ₹5.00 करोड़
अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय कमेंट्री₹12.14 लाख प्रति दिन / ₹70.24 लाख प्रति सीरीज ( 5 मैच)₹15.00 - ₹20.00 करोड़
ब्रांड एंडोर्समेंट्स व विज्ञापनवार्षिक कॉर्पोरेट रिटेनर और अभियान फीस₹8.00 - ₹12.00 करोड़
सिंडिकेटेड कॉलम व मीडियाप्रिंट और डिजिटल मीडिया पब्लिशिंग राइट्स₹2.00 - ₹3.00 करोड़
निवेश रिटर्न व बीसीसीआई पेंशनलाभांश (Dividends), किराया और पूर्व-खिलाड़ी पेंशन₹2.00 - ₹3.00 करोड़
कुल अनुमानित वार्षिक आयविभिन्न राजस्व स्रोतों का कुल योग₹30.00 - ₹42.00 करोड़

((नोट: रिपोर्ट के आंकड़े अलग-अलग रिपोर्ट्स/स्रोत और उद्योग के अनुमान पर आधारित हैं))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com