Shoaib Malik Creates T20 History: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शोएब मलिक ने जब से अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपनी शादी की ऐलान किया है तभी से वो सुर्खियों में बने हुए है. जहां मैदान के बाहर इंटरनेट पर शोएब और सना की शादी की चर्चा है, वहीं क्रिकेट फिल्ड पर शोएब मलिक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में 13,000 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी और कुल मिलाकर दूसरे खिलाड़ी बन गए. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में रंगपुर राइडर्स के खिलाफ फॉर्च्यून बारिशाल मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. शोएब मलिक ने मैच में एक विकेट भी लिया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, शोएब मलिक ने कुल 526 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 36.44 की औसत और 127.72 की स्ट्राइक रेट से 13010 रन बनाए हैं. शोएब मलिक इस दौरान कोई शतक नहीं लगा पाए हैं. हालांकि, उन्होंने इस फॉर्मेट में 82 अर्द्धशतक जरुर लगाए हैं. शोएब मलिक का टी20 में सर्वोच्च स्कोर 95 नाबाद है. वहीं क्रिस गेल टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. क्रिस गेल ने 463 मैचों में 36.22 की औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14562 रन बनाए हैं. क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट में 22 शतक और 88 अर्द्धशतक लगाए हैं. क्रिस गेल और शोएब मलिक ही 13 हजार टी20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हैं और टी20 विश्व कप 2024 में चयन के लिए उपलब्ध हैं. शोएब मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्री सना जावेद से शादी का ऐलान किया. क्रिकेटर ने अपनी नई पत्नी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी की तस्वीर जारी की, जिसमें लिखा था,"और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया."
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरें बीते काफी दिनों से आ रहीं थीं. साल 2022 से ऐसी अफवाहें जोरों पर हैं कि 41 वर्षीय शोएब और सानिया के बीच मतभेद है और दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं. शोएब मलिक ने कुछ दिन पहले ही भारतीय स्टार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. उनका पांच साल का बेटा इज़ान सानिया के साथ रहता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सानिया ने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है. शोएब और सानिया ने अप्रैल 2010 में भारतीय खिलाड़ी के गृहनगर हैदराबाद में शादी की थी और वे दुबई में रहते थे.
यह भी पढ़ें: ICC U19 World Cup: भारतीय कप्तान से भिड़े बांग्लादेशी खिलाड़ी, हुई तीखी नोकझोंक, देखें वायरल वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं