Ram Mandir 'Pran Pratishtha': उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खेल जगत से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश-विदेश से 6 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसमें साधु-संत भी शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर, शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया उन प्रमुख खेल हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें राम मंदिर के अभिषेक के लिए आमंत्रित किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेताओं, अभिनेताओं, खेल सितारों और उद्योगपतियों का मिश्रण शामिल है, जिन्हें सोमवार को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. सचिन तेंदुलकर के अलावा, विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, 'लिटिल मास्टर' सुनील गावस्कर के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी इस सूची में हैं.
मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम से रवींद्र जड़ेजा और रोहित शर्मा को न्योता दिया गया है. आर अश्विन भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें आमंत्रण मिला है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. शानिवार को उन्होंने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. इनके अलावा भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, लंबी दूरी की धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है. साथ ही महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु और उनके प्रशिक्षक पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है. यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे.
अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले मंगलवार को शुरू हो गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए 'दर्शन' के लिए खुला रहेगा. "प्राण प्रतिष्ठा' दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. जनवरी को 20 और 21 तारीख को दर्शन जनता के लिए बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में आया भूचाल, टीम के खराब प्रदर्शन के बीच चैयरमैन ने दिया इस्तीफा
यह भी पढ़ें: Tata ही रहेगा IPL का टाइटल स्पॉन्सर, BCCI से 2500 करोड़ में हुई अगले 5 साल के लिए डील - रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं