- दूसरे टी-20 में पाकिस्तान ने बनाए 8 विकेट पर 178 रन
- शादाब खान ने खेली 12 गेंद पर 28 रन की पारी
- रिजवान 38 रन बनाकर आउट, बाबर का फ्लॉप शो जारी
PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी 20 में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पहले टी-20 मैच के मुकाबले अच्छा परफॉर्मेंस किया है. लेकिन बाद में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दम दिखाते हुए 20 ओवर में 172 रन बना लिए, इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़िों की फील्डिंग शानदार रही. इसका ताजा उदाहरण रोवमैन पॉवेल ने दिया, जब उन्होंने हवा में डाइव मारकर एक मुश्किल आसमानी कैच लपक लिया. पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली (Asif Ali) का कैच रोवमैन ने लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तानी पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आसिफ अली ने मिड विकेट की ओर हवाई शॉट मारा, जिसके बाद वहां फील्डिंग कर रहे रोवमैन पॉवेल (Rovman Powel) ने सावधानी बरतते हुए आसमानी कैच लपक लिया. कैच लेने केबाद पॉवेल कुछ समय तक के लिए हैरान से रह गए. दरअसल कैच काफी ऊंचा था, जिसके कारण पॉवेल ने कैच लेने के बाद शांत भरे अंदाज में इसका जश्न मनाया. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैच का वीडियो शेयर किया है.
Fine diving effort as Asif Ali is dismissed#PAKvWI #HumTouKhelainGey pic.twitter.com/YgrgzeYjyI
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 14, 2021
बता दें कि इस मैच में आसिफ अली 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा दूसरी ओर बाबर आजम का फॉर्म इस मैच में भी खराब रहा और 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट हो गए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान आजके मैच में अर्धशतक नहीं लगा पाए और 38 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे.
इससे पहले पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 में 63 रन से हरा दिया था. पहला टी-20 मैच जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है.
PAK vs WI: बाबर आजम के साथ हुई गुगली, बचकानी अंदाज में हुए रन आउट, बल्ला पटका, देखें Video
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेला जाने वाला है. सभी मैच कराची स्टेडियम में खेले जाएंगे.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं