Pakistan vs Afghanistan, Super Four Asai Cup: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसमें जब तक आखिरी गेंद न फेंक ली जाए परिणाम के बारे में पहले से अनुमान लगाना इस खेल के बेवकूफी होती है. इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान देखने को मिला, जिसने फैन्स को अपने सीट से उछलने पर मजबूर कर दिया. दरअसल पाकिस्तान ने 1 विकेट से अफगानिस्तान को अहम मुकाबले में हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. लेकिन शारजाह में खेले गए इस मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक रोमांच में रहा. हर गेंद के साथ परिणाम की स्थिती बदलती नजर आई, जिसने फैन्स को भी रोमांच के सागर में गोते लगाने का मौका दिया.
बीच मैदान में आपस में भिड़े पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ी , करना पड़ा बीच-बचाव, देखिए VIDEO
बता दें कि अफगानिस्तान ने मैच में पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 129 रन बनाए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 19.2 ओवर में ही मैच में जीत हासिल कर लिया. वो तो भला हो नसीम शाह (Naseem Shah) का जिसने लगातार 2 गेंद पर 2 छक्का जमाया और टीम को शानदार जीत दिलाई. दरअसल पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और आखिरी विकेट क्रीज पर मौजूद थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन पर बाबर आजम नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दी जगह
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
यहां से मैच अफगानिस्तान की झोली में जाता दिखाई पड़ रहा था. लेकिन किस्मत पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी नसीम शाह के साथ थी. यही कारण था कि नसीम को फेंकी गई दो गेंद यॉर्कर न रहकर फुलटॉस थी, जिसपर बैटर नसीम ने छक्का लगाकर मैच पाकिस्तान को जीता दिला.
नसीम शाह का करिश्मा
हुआ ये कि अफगानिस्तान के लिए आखिरी ओवर फरीद अहमद मलिक (Fareed Ahmad Malik) करने आए, जिन्होंने मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने जो दो गेंद फेंकी वह फुलटॉस पड़ी जिसपर नसीम ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिला दी.
छक्का जमाकर जीत दिलाने के बाद नसीम की खुशी का ठिकाना न रहा, जैसे ही उन्होंने पाकिस्तान को जीत दिलाई वैसे, ही बैटर ने अपना बल्ला और हेलमेट उतार कर फेंक दिया और इसका भरपूर अंदाज में जश्न मनाया. पूरी पाकिस्तानी टीम दौड़कर मैदान पर भागी और नसीम को गले से लगा लिया. पाकिस्तानी फैन्स के लिए यह पल कभी न भूलने वाला पल बनकर रह गया.
वहीं, फरीद अहमद मलिक को यकीन नहीं हुआ कि किस्मत उनके साथ ऐसा भी मजाक कर सकती है. उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) हार के बाद इमोशनल हो गए और अपना सिर पकड़ कर बैठ गए. एशिया कप 2022 में एक बेहतरीन मैच का अंत रोमांच और इमोशनल के साथ हुआ.
One of the greatest finish ever for a T20 match. pic.twitter.com/rfSrOuwLCJ
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 7, 2022
पाकिस्तान के शादाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. शादाब ने 1 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 36 रन की अहम पारी खेली थी. पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो गई. पाकिस्तान और श्रीलंका अब रविवार को एशिया का किंग बनने के लिए मैदान पर उतरेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं