विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

NZ vs IND: पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर क्रेग मैकमिलन ने हार के बाद टीम विराट पर कसा तंज

NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 165 और दूसरी पारी में 191 रन ही बना सकी थी और मेहमान टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

NZ vs IND: पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर  क्रेग मैकमिलन ने हार के बाद टीम विराट पर कसा तंज
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रेग मैकमिलन
वेलिंग्टन:

टीम विराट पहले टेस्ट मैच में मेजबान न्यूजीलैंड के हाथों क्या हारी, कपिल देव से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक भारतीय टीम के सिर पर सवार हो गए. और अब न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रैग मैकमिलन ने भी भारतीय टीम पर तंज कसा है. मैकमिलन ने कहा है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हालात से खुद को नहीं ढाल पायी. भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 165 और दूसरी पारी में 191 रन ही बना सकी थी और मेहमान टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली कर सकते हैं एशियाई टीम का नेतृत्व, लेकिन....यह है टीम

मैकमिलन ने रेडियो स्पोर्ट से कहा, "टीम जिस तरह से खेली, उसमें वे खुद को ढाल नहीं पाई. उन्होंने इस तरह से अपने हाथ खोले, जिस तरह से वे भारत में करते हैं." उन्होंने कहा, "जब बॉल घुटने तक बाउंस नहीं होती है तो आप कुछ दूर के शॉट खेल सकते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में आप ऐसा नहीं कर सकते"

यह भी पढ़ें:  मेजबान बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट में जिंबाब्वे को बड़े अंतर से दी मात

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की तारीफ करते हुए कहा, "जब बॉल स्विंग करती है और वेलिंग्टन टेस्ट में यह कई बार हुआ है तो फिर बाउल्ट और साउदी जीनियस हैं"

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट शनिवार से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Craig McMillan, India, New Zealand Vs India 02/21/2020 Nzin02212020190977, New Zealand Vs India 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com