Shoaib Akhtar react on greatest three Fast Bowler: दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने ऐसे तीन गेंदबाजों के नाम बताएं हैं जिसे वो दुनिया का सबसे महान गेंदबाज मानते हैं. अख्तर ने कहा है कि इन तीन गेंदबाजों को ही वो अपना आदर्श मानते हैं. अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए उन तीन गेंदबाजों के बारे में बात की है. दरअसल, मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत को देखकर अख्तर ने रिएक्ट किया था.
अख्तर ने बातचीत के दौरान कहा कि, जैसे मैं खेलता था तो मेरे साथ वसीम भाई और वकार भाई थी. इन दो महान गेंदबाजों के साथ खेलना मेरे लिए बड़ी बात थी. ये दोनों गेंदबाज ऑल टाइम ग्रेट थे. इन के साथ खेलकर मैंने अपनी जगह बनाई. मैंने इनसे सीखा भी और अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने बातचीत में वसीम अकरम और वकार यूनुस के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज मैल्कम मार्शल को भी ऑल टाइम ग्रेटेस्ट गेंदबाज की श्रेणी में रखा, अख्तर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "मेरे लिए ये तीन गेंदबाज ऑल टाइमग्रेटेस्ट थे. मैंने इनकी गेंदबाजी को देखकर गेंद करनी सीखी है. मेरे नजर में इनके जैसा गेंदबाज आजतक नहीं हुआ है."
Shoaib Akhtar ने कहा कि, "देखिए हमारे गेंदबाज 140 kmph की रफ्तार भी नहीं छू पा रहे हैं. शाहीन जैसे गेंदबाज का असर अब कम हो गया है. मैें चाहूंगा कि शाहीन खुद की गेंदबाजी को बेहतर करें, हमारे गेंदबाजों को देखकर ऐसा लगा कि वो टेस्ट खेलने के लिए नहीं बने हैं. उन्हें खुद को टेस्ट के लिए तैयार करना होगा. मैं पाकिस्तान के परफॉर्मेंस से काफी निराश हूं."
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे ये भी कहा कि, "आजकल के गेंदबाज जो पाकिस्तान टीम में हैं उनके पास कोई उदाहऱण नहीं है कि वो किसकी तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं. वो सब सिर्फ सोशल मीडिया पर रहते हैं. ये काफी निराशाजनत है कि हमारे गेंदबाज टीम में हैं लेकिन उनके पास कोई लक्ष्य नहीं है."
बता दें कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रन से हराने में सफलता हासिल की है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब कोई टीम 500 से ज्यादा रन पहली पारी में बनाने के बाद एक पारी और रन से हारी है. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर को मुल्तान में ही खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं