Navjot Singh Sidhu on Best Team in T20 World Cup 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने उस टीम के नाम का ऐलान किया है जो इस टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट टीम है. नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान और कनाडा के बीच मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए अपनी फेवरेट टीम का ऐलान किया है. सिद्धू ने बेस्ट टीम के तौर पर भारत का नाम नहीं लिया है जो फैन्स को चौंका रहा है. सिद्धू ने भारत नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की बेस्ट टीम करार दिया है.
पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपनी बात रखते हुए कहा, "साउथ अफ्रीकी टीम के पास मैच को पलटने वाले बल्लेबाज हैं. जो टीम को जीताते हैं, उनके बल्लेबाज परिस्थितियों के हिसाब से खेलते हैं. डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन शानदार रहे हैं. उनके पास हर परिस्थिति के लिए गेंदबाज हैं. उनके तेज गेंदबाज विकेट ले रहे हैं जबकि स्पिनर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दो बेस्ट टीम के बारे में बात की. हरभजन सिंह ने बेस्ट टीम के तौर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया है. उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वो इस टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम है. ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज में मैच जीत रहे हैं.वे वहां सर्वश्रेष्ठ हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 200 रन बनाए, जब आईसीसी टूर्नामेंट की बात आती है, तो ऑस्ट्रेलिया एक अलग ही टीम बन जाती है."
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. कंगारू टीम ने नामीबिया को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर 8 में पहुंच गई है. अब भारतीय टीम के पास सुपर 8 में पहुंचने का मौका है. भारतीय टीम अपना अगला मैच अमेरिका के साथ 12 जून को खेलने वाली है. भारत ने अबतक अपने दोनों मैच जीत लिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं