करीब चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जलवा न्यूजीलैंड में देखने को मिलता है तो वह एक विशेष उपलब्धि हासिल कर लेंगे. जी हां, भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 100 से ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड केवल चार गेंदबाजों के नाम दर्ज है. जिसमें अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का नाम शामिल है. आगामी दौरे पर अगर भुवनेश्वर 10 सफलता प्राप्त करने में कामयाब होते हैं तो वह भी खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे.
भुवनेश्वर कुमार का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
2012 से खबर लिखे जाने तक भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से कुल 88 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 86 पारियों में 23.10 की औसत से 90 सफलता हाथ लगी है. जिसमें दो बार पांच और तीन बार चार विकेट चटकाने का कारनामा शामिल है. चार रन खर्च कर पांच विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 10 गेंदबाज
145 विकेट - अर्शदीप सिंह
126 विकेट - जसप्रीत बुमराह
114 विकेट - हार्दिक पंड्या
113 विकेट - अक्षर पटेल
98 विकेट - कुलदीप यादव
96 विकेट - युजवेंद्र चहल
90 विकेट - भुवनेश्वर कुमार
75 विकेट - वरुण चक्रवर्ती
72 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
71 विकेट - रवि बिश्नोई
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की तकनीक से शतक तक, टेंबा बावुमा ने खोला अपनी बल्लेबाजी का राज, बोले- मैं कोई बड़ा आदमी नहीं हूं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं