पैट कमिंस ने उस भारतीय बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना उन्हें काफी मुश्किल लगता था. पैट कमिंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं लिया है. कमिंस ने भारत के चेतेश्वर पुजारा को सबसे मुश्किल बल्लेबाज के तौर पर चुना है. बता दें कि पुजारा उन सबसे मुश्किल बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं जिनके ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने गेंदबाज़ी की है; उन्होंने 2018-19 और 2020-21 में भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
प्राइम वीडियो स्पोर्ट से बात करते हुए कमिंस ने कहा, "भारत की बात करें तो पुजारा, उन्हें आउट करना वाकई बहुत मुश्किल है. यह ऐसा है जैसे धीरे-धीरे मौत होना. अगर वह चाहें तो 100 डॉट बॉल भी खेल सकते हैं. वह आपको कोई मौका नहीं देंगे." कमिंस ने पुजारा के अलावा एलिस्टर कुक (इंग्लैंड), एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड), तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) और क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज़) का भी ज़िक्र किया, जो उनके सामने आए सबसे मुश्किल बल्लेबाजों में से एक रहे थे.
वैसे इस लिस्ट में कमिंस ने सिर्फ उन खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर चुके हैं. इसलिए कमिंस ने यहां इन खतरनाक बल्लेबाजों में कोहली और रोहित का नाम नहीं लिया है. पुजारा की बात करें तो उन्होंने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 43.6 की औसत से 7,195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. पुजारा ने भारतीय टीम के लिए पांच वनडे मैच भी खेले और 51 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live Updates: क्विंसी डिसूज़ा की नजर पदक पक्का करने पर, सेमीफाइनल की लाइव अपडेट्स
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स के आगाज के साथ छलका नीरज चोपड़ा का दर्द, बोले- दिल टूट गया...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं