- तीसरा मैच आज है 7: 00 बजे से
- भारत है सीरीज में 2-0 से आगे
- कई खिलाड़ियों को मौका देने की तैयारी
रोहित (Rohit Sharma) के रणबांकुरे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में (3rd T20I) में अब से कुछ ही देर बाद कोलकाता के ईडेन गॉर्डन में एक-दूसरे से भिड़ने जा रहे हैं. द्रविड़ मैनेजमेंट इस मुकाबले में कई उन खिलाड़ियों को मौका देने जा रहा है, जो पिछले दोनों मैचों में नहीं ही खेले हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी अगले कुछ दिनों के भीतर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय ए टीम का भी हिस्सा होंगे. अब जहां आखिरी मुकाबले में बदलावों की बात हो रही है, तो गौतम गंभीर ने भी इलेवन में एक बड़े बदलाव की सलाह दी है.
भारत के खिलाफ सीरीज हारने और प्रशंसक की तंज पर तिलमिलाए मिचेल मैकलेनाघन, दो टूक में कहा...
द्रविड़ ने कहा है कि टीम इंडिया को इस मुकाबले के लिए भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को इलेवन का हिस्सा बनाना चाहिए. पूर्व ओपनर ने कहा कि इडेन की पिच आवेश को खासी मदद कर सकती है और वह कीवी बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकते हैं. गौतम ने केकेआर के कप्तान के रूप में इडेन में खासी क्रिकेट खेली है और ऐसे में रोहित को इस गंभीर सलाह को समझना होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौतम ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार-स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि गेंदबाजी के नजरिए से भारतीय मैनेजमेंट भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर आवेश खान की ओर देख सकता है. खासतौर से कोलकाता की पिच पर जहां गति और उछाल दोनों ही हैं. ऐसे हालात में मैं पक्के तौर पर आवेश खान को इलेवन में खिलाना चाहूंगा . आवेश के पास गति है और जब सीरीज पर आपका कब्जा हो चुका है, तो आपको उसे टेस्ट करना चाहिए.
विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जबरा फैन ने कहा- अपना भैया भौजी से...
आवेश खान ने हालिया समय में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आवेश ने 26 मैचों में 24 विकेट चटकाए. वैसे आवेश को लेकर पहले से ही यह चर्चा है कि उन्हें चाहर या भुवी की जगह पर खिलाया जा सकता है. और अब गंभीर ने उनके समर्थन में बयान देकर आवेश की दावेदारी में और वजन पैदा कर दया है.
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं