विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे मेरे T20 रनों का रिकॉर्ड', इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Jos Buttler on Vaibhav Suryavanshi: स्टार बैटर ने कहा कि यह सोचना वाकई बहुत अच्छा लगता है कि आपके नाम सबसे ज्यादा T20 रन हैं. कोई न कोई एक दिन इसे जरूर तोड़ेगा और शायद उसका नाम सूर्यवंशी होगा, लेकिन हां, यह गर्व का पल है.

Vaibhav Suryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे मेरे T20 रनों का रिकॉर्ड', इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Jos Buttler on Vaibhav Suryavanshi:

Jos Buttler on Vaibhav Suryavanshi: बुधवार को जोस बटलर ने क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. बटलर ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए T20 इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में अपनी टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) और वेल्श फायर के बीच हुए मैच के दौरान बटलर ने यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने 20 गेंदों में 250.00 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे. बटलर ने 522 T20 मैचों में 14,833 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने पोलार्ड (746 मैचों में 14,803 रन, दो शतक) और लंबे समय तक रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (463 मैचों में 14,562 रन, 22 शतक और 88 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया.

इस उपलब्धि के बाद, बटलर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी शायद एक दिन उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. बटलर ने स्काई क्रिकेट से कहा, "हां, यह सोचना वाकई बहुत अच्छा लगता है कि आपके नाम सबसे ज़्यादा T20 रन हैं. कोई न कोई एक दिन इसे ज़रूर तोड़ेगा, और शायद उसका नाम सूर्यवंशी होगा. लेकिन हां, यह गर्व का पल है."

बटलर ने आगे कहा: "मज़ेदार बात है कि क्रिकेट कितनी तेज़ी से बदल सकता है. एक दिन आप टॉप पर होते हैं, तो दूसरे दिन संघर्ष कर रहे होते हैं. कुछ महीने पहले, मैं अपनी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहा था. और फिर, खासकर पिछले कुछ हफ़्तों में, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अब तक की अपनी सबसे अच्छी बैटिंग कर रहा हूँ. इसमें बहुत मज़ा आया है. आपके पास सिर्फ़ दो ही विकल्प होते हैं. या तो आप हार मान लें या फिर आगे बढ़ते रहने और अपनी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करने की हिम्मत रखें. तो इन्हीं चीज़ों पर मैंने ध्यान दिया है.

मुझमें वापस उस मुकाम पर पहुंचने की हिम्मत और दृढ़ संकल्प था, और मैंने वही किया." 522 T20 मैचों में बटलर ने 9 शतक और 105 अर्धशतक की मदद से 14,833 रन बनाए हैं. उन्होंने पोलार्ड (746 मैचों में 2 शतक के साथ 14,803 रन) और लंबे समय तक रिकॉर्ड होल्डर रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (463 मैचों में 22 शतक और 88 अर्धशतक के साथ 14,562 रन) को पीछे छोड़ दिया है.

मैच की बात करें तो मैनचेस्टर में वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैट शॉर्ट (47 गेंदों में 71 रन, 8 चौके और 2 छक्के) और फिल साल्ट (37 गेंदों में 48 रन, 3 चौके और 3 छक्के) की पारियों की बदौलत टीम ने 100 गेंदों में 155/4 का स्कोर बनाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए MSG ने आक्रामक शुरुआत की. टिम सीफर्ट (36 गेंदों में नाबाद 62 रन, 10 चौके), पॉल वाल्टर (18 गेंदों में 37 रन, 4 बाउंड्री) और बटलर (20 गेंदों में नाबाद 51 रन, 2 चौके और 6 छक्के) ने टीम को 9 विकेट शेष रहते हुए जीत दिलाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Vaibhav Suryavanshi, Joseph Charles Buttler, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com