KL Rahul leave captaincy of Lucknow Super Giants? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार (8 मई) को करारी हार के बाद आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होने से बाकी बचे 2 मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान के रूप में केएल राहुल का भविष्य अनिश्चित है. वर्ष 2022 की नीलामी में रिकॉर्ड 17 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम से जुड़ने वाले राहुल को 2025 में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले टीम की तरफ से रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) किए जाने की संभावना बेहद कम है. हालांकि, इस बीच अटकलें हैं कि कप्तान स्वयं अपना पद छोड़कर अगले 2 मैचों में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दे सकते हैं.
आईपीएल के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच से पहले पांच दिन का ब्रेक है. फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन समझा जा रहा है कि अगर राहुल बाकी बचे दो मैच में सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाते हैं तो प्रबंधन को कोई दिक्कत नहीं होगी.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड (30 गेंद में नाबाद 89 रन) और अभिषेक शर्मा (28 गेंद में 75 रन) द्वारा 167 रन के लक्ष्य को 10 ओवर से भी कम समय में हासिल करने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका का राहुल के साथ नाराजगी में बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया था. इससे पहले हैदराबाद के इसी विकेट पर मेहमान टीम के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा था.
इसके अलावा पावरप्ले में राहुल (33 गेंद में 29 रन) की धीमी बल्लेबाजी भी इस लुभावनी लीग में लखनऊ के उम्मीद से खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण है और लगता है कि अंतत: गोयनका के धैर्य ने जवाब दे दिया है. भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने 12 मैच में 460 रन बनाए हैं और एक बार फिर सत्र में 500 रन के आंकड़े को पार करने के करीब हैं लेकिन समस्या उनका स्ट्राइक रेट है जो 136.09 है.
लखनऊ की टीम की दावेदारी हालांकि अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है क्योंकि टीम 14 मई को नयी दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती है. हालांकि माइनस .760 के नेट रन रेट में काफी सुधार कर पाना बेहद मुश्किल होगा.
राहुल अगर कप्तानी छोड़ते हैं तो मौजूदा सत्र में टीम के सबसे प्रभावी बल्लेबाज और उप कप्तान निकोलस पूरन बाकी बचे दो मैच में यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- केएल राहुल से भी दर्दभरी है रॉस टेलर की कहानी, 0 पर आउट होने की मिली थी सजा, मालिक ने जड़ दिए थे 4 थप्पड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं