राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है.यहां पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से एक छात्रा कूद गई है. छात्रा के कूदने से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी को फिलहाल बंद कर दिया है. पूर्णिमा यूनिवर्सिटी से छात्रा से कूदने का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में छात्रा छत की छठी मंजिल पर बिल्कुल किनारे बैठी नजर आ रही है.

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छत से कूदकर जान देने वाली छात्रा यशस्वी जायसवाल का आई कार्ड.
Photo Credit: NDTV
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है. वो MBA सेकंड ईयर की स्टूडेंट है. बताया जाता है कि यशस्वी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली है. शिवदासपुरा थाना की पुलिस मौके पर जांच में जुटी है. घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. ASI दयाराम गुर्जर ने बताया कि छात्रा को इलाज के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई.
छत की रेलिंग पर बैठीं छात्रा का वीडियो

MBA सेकंड ईयर की छात्रा थी यशस्वी रोहिला
जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में छठी मंजिल से कूदने वाली में छात्रा की पहचान MBA सेकंड ईयर की छात्रा यशस्वी रोहिला के रूप में हुई है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया गया कि कॉलेज की छठी मंजिल से कूदने की घटना सुबह करीब 10 बजे की है. गिरने के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
आज के मिड सेमेस्टर एग्जाम में नहीं गई थी छात्रा
छात्रा के छठी मंजिल पर पहुंचने की जानकारी मिलने पर साथी छात्रों ने बचाने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रों ने यशस्वी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. आज MBA मिड सेमेस्टर का एग्जाम था, लेकिन वह परीक्षा भी देने नहीं गई थी. यशस्वी के सीढ़ियों से ऊपर जाने का एक दूसरा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो बड़ी तेजी से छत की ओर से जाते नजर आ रही है.
सुबह 9.48 बजे सीढ़ियों से तेजी से ऊपर जाती छात्रा

पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत
बताया जाता है कि यशस्वी सीढ़ियों के रास्ते छठी मंजिल पर गई, और फिर वहां से कूद गई. यशस्वी जयपुर की गुर्जर की थड़ी इलाके की रहने वाली थी. उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था. छात्रा मां के साथ रहती थी. पुलिस ने मोबाइल और बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है.
यह भी पढ़ें - जयपुर अमायरा केस: चार्जशीट पर सवाल, नीरजा मोदी स्कूल मालिक, प्रिसिंपल पर केस की मांग; कल फैसले की उम्मीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं