भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है. टॉम लैथम को टीम की कमान दी गई है. मुख्य विकेटकीपर के तौर पर टॉम ब्लंडेल नजर आ रहे हैं. वहीं बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ग्लेन फिलिप्स को टीम में शामिल किया गया है. यहीं नहीं लंबे समय से चोटिल चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की भी वापसी हुई है. रवींद्र को कंधे में चोट लगी थी, जबकि कॉनवे अभ्यास के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकरा गए थे. जिससे उन्हें सिर में चोट लगी थी.
हेड कोच रॉब वाल्टर का बयान
टीम की घोषणा होने के बाद हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, 'यह टीम काफी हद तक उस टीम की तरह ही है. जिसने साल की शुरुआत में इंग्लैंड के साथ मैच खेला था. फिर से एक साथ घरेलू मैदान पर आकर उस सफलता को दोहराने की कोशिश करना शानदार मौका होगा. व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान हमें दर्शकों का बेहतरीन समर्थन मिला है. हम टेस्ट मैचों में भी उसी तरह के समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं.'

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, कायल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट - 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच - सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन - भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से
दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च - भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, सिर्फ 7 टेस्ट खेलकर लिया संन्यास, अब UAE के लिए खेलेगा यह भारतीय स्टार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं